शादी होते ही बीवी के गुलाम बन गए ये बॉलीवुड स्टार !

punjabkesari.in Tuesday, Sep 13, 2022 - 12:58 PM (IST)

कपल कोई बॉलीवुड का हो या टीवी का या फिर आम ही क्यों ना जब पति अपनी पत्नी की छोटी-छोटी बात मानें उनकी केयर करें तो अक्सर कह दिया जाता है कि भई ये तो जोरों का गुलाम है। ऐसे टैग यूजर्स ने बॉलीवुड कपल्स को भी दे रखे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं स्टार्स एक्टर के बारे में बताते हैं जो अपनी बीवियों की ज्यादा केयर कर निशाने पर आ जाते हैं हालांकि ये कोई बुरी बात भी नहीं है...

इस जोड़ी में सबसे पहला नाम आता है 

दीपिका-रणवीर का...

वैसे आपने भी रणवीर को कई दफ़ा दीपिका की स्पैशल केयर करते देखा होगा लेकिन पत्नी की ज्यादा केयर के चक्कर में लोग उन्हें ट्रोल करते हैं।

PunjabKesari

 शाहिद-मीरा

शाहिद कूपर भी अपनी पत्नी मीरा की बहुत केयर करते हैं। उन्हें एक अवॉर्ड फंक्शन में बीवी का गाउन पकड़ते स्पॉट किया गया था। हालांकि कुछ लोगों ने तो शाहिद की इस बात पर जमकर तारीफ भी की थी। अकसर हर मौके पर वह बीवी अंग-संग ही नजर आते हैं।

PunjabKesari

कैटरीना-विक्की

कैटरीना विक्की भी हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों एक साथ ही स्पॉट होते हैं। विक्की अपनी नई-नवेली दुल्हन की बहुत केयर करते है। 

PunjabKesari

ऐश्वर्या-अभिषेक

ऐश्वर्या और अभिषेक की जोड़ी भी लोगों को खूब पसंद आती हैं हालांकि अभिषेक को हमेशा अपनी बीवी के साथ चलते देख लोग उन्हें जोरू का गुलाम जैसे नामों से भी ट्रोल कर देते हैं। 

PunjabKesari

प्रियंका-निक

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी भी हिट जोड़ियों में से एक है हालांकि निक विदेशी है बावजूद इसके वह प्रियंका की हर छोटी-छोटी चीज का ध्यान रखते हैं और केयर करते हैं। इसलिए उन्होंने भी बीवी का गुलाम कह दिया जाता है। 

PunjabKesari

सोनम-आनंद

सोनम कपूर और आनंद आहूजा हाल ही में पैरेंट बने हैं। आनंद सोनम का बहुत ख्याल रखते हैं। एक बार उन्हें एक इवेंट के दौरान सोनम के शूज के लेसेस बांधते स्पॉट किया गया था। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह कितने केयरिंग हब्बी होंगे। 

PunjabKesari

अनुष्का- विराट

अनुष्का विराट का कपल भी पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर एक साथ सपॉट होते ही रहते हैं। अनुष्का और विराट दोनों ही अक्सर प्रोफेशन्स को चीयर करते आए हैं। विराट भी अनुष्का को हर तरह की प्रोटेक्शन देते नजर आते हैं।

PunjabKesari

गोविंदा-सुनीता

गोविंदा भी अपनी पत्नी सुनीता के साथ ही हरदम नजर आते हैं। शादी के इतने सालों बाद भी उनका प्यार वैसे का वैसा ही है। उनकी जोड़ी को भी पसंद किया जाता है।

PunjabKesari

हालांकि आलिया-रणबीर की जोड़ी इन सब में शामिल नहीं है अक्सर रणबीर को आलिया के साथ  खड़े ना होने को लेकर ट्रोल किया जाता रहा है। हालांकि इस समय तो वह पेरेंटहुड टाइम एज्वॉय कर रहे हैं।

वैसे बीवियों की केयर करना कोई बुरी बात नहीं है हालांकि हमारा समाज कभी कभी इसे ओवर एक्टिंग या जोरों का गुलाम जैसे टैग दे देता है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static