जानिए क्याें बुधवार के दिन ससुराल नहीं भेजी जाती बेटियां?

punjabkesari.in Monday, Dec 18, 2017 - 05:36 PM (IST)

हिंदू परंपरा में बुधवार के दिन प्रथम पूज्नीय गणेश जी को माना जाता है, जो विघ्नहर्ता और मंगलकारक है। घर में किसी भी शुभ काम को करने से पहले गणपति जी को निमत्रंण दिया जाता है। इसके बावजूद बुधवार के दिन बेटियों को ससुराल नहीं भेजा जाता, जिसके पीछे कई कारण हैं। 

ज्योतिष शास्त्र की मानें ताे बुधवार के दिन बेटियों को विदा करना अशुभ माना गया है। दरअसल, बुध चंद्र को शत्रु मानता है पर चंद्र बुध को नहीं। चंद्र यात्रा का कारक होता है और बुध आय या बिजनेस का कारक होता है। इसलिए बुधवार के दिन किसी भी तरह की यात्रा करने पर नुकसान हाे सकता है। इसके अलावा ऐसे और भी कई काम है, जो बुधवार के दिन नहीं करने चाहिए।

जानिए बुधवार काे काैन से काम करने से बचेंः- 

- किसी भी कन्या या बेटी का अपमान न करेंं। 
- इस दिन साली, बुआ, विवाहित बहन और बेटी को घर पर निमंत्रण नहीं देना चाहिए।
- पुरूषों को भी बुधवार काे ससुराल नहीं जाना चाहिए।
- बुधवार काे गजरेला, खीर, रबड़ी आदि न बनाएं।
- इस दिन किसी किन्नर का मजाक उड़ाना भी नुकसानदायक हो सकता है।

Punjab Kesari