रिश्ते में इन 5 बाताें का खास ध्यान रखती है एक मैच्‍योर महिला!

punjabkesari.in Wednesday, Sep 20, 2017 - 07:48 PM (IST)

हर रिश्ता अपने साथ अनूठा संघर्ष लेकर आते है। लेकिन फर्क इस बात से पड़ता है कि आप उसे किस ढंग से संभालते है। कुछ लाेग अपने रिश्ते काे मेच्योर तरीके से हैंडल करते हैं, ताे कुछ इम्मेच्योर। रोमांटिक रिलेशनशिप में मेच्योरिटी बहुत अहम हाेती है। अाज हम अापकाे एेसी ही कुछ बाताें के बारे में बताने जा रहे हैं, जाे यह दर्शाती है कि अाप अपने रिश्ते काे कितनी मेच्योरिटी से निभा रही हैं।

जानें क्या हैं ये बातेंः-

- रिश्तों के साथ समझौता 
एक रिश्ते में आने के बाद कई बार हम बाकी रिश्ताें से थाेड़ी दूरी बनाने लगते हैं। मेच्योर महिला ये सुनिश्चित करती है कि उसकी लाइफ से जुड़ा हर एक व्यक्ति उसके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए उनसे संपर्क बनाए रखे।

- थैक्स बाेलना
किसी रिश्ते में अाने के कुछ समय बाद हम तारीफ करना या एक-दूसरे काे थैक्स कहना कम कर देते हैं। एक परिपक्व महिला पार्टनर की वेल्यू जानती है। वो थेंक्यू कहती है और पार्टनर की तारीफ भी करती है। यह रिश्ते को मजबूत बनाता है। 

- आत्मनिर्भर हाेना
मेच्योर वुमन अपने पार्टनर को घर से जुड़े सभी फाइनेंशियल डिसीजन नहीं लेने देती। उसकी आजादी उसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है, जिसे वो किसी के लिए नहीं छोड़ सकती।

- जीअाे और जीने दाे
जिस चीज से उसे खुशी मिलती है, जरूरी नहीं कि उसके पार्टनर को भी खुशी दें। ऐसे में वो हर किसी काे अपने तरीके से लाइफ जीने की अनुमति देती है।

- आत्मसम्मान
वह किसी भी परिस्थिति में अपने अात्मसम्मान के साथ समझाैता नहीं करेगी। वो पार्टनर से वही सम्मान पाने की उम्मीद रखती है जो वो उसे देती है।

Punjab Kesari