Dior Show में पूरी लाइमलाइट लूट गई रेखा, इस ननद- भाभी की जोड़ी ने  स्टाइलिश अंदाज में मारी Entry

punjabkesari.in Friday, Mar 31, 2023 - 03:17 PM (IST)

लग्जरी फैशन ब्रैंड Dior ने  मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर फैशन इवेंट का शानदार आयोजन किया, जिसमें सितारों ने रंग जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड की वर्सेटाइल अभिनेत्री रेखा ने अपनी खूबसूरती के चलते पूरी लाइमलाइट ही लूट ली। उनके लुक के आगे 
बी-टाउन की हसीनाएं फेल हो गई। 

 
गोल्ड और मॉव शेड की कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनरेखा ने जैसे ही इवेंट में Entry की तो लोग उन्हें निहारते ही रह गए। उन्होंने गोल्डन पोटली और हैवी ज्वैलरी से अपने ट्रेडिशनल लुक को कम्पलीट किया। इस दौरान उन्होंने  वे हाथ जोड़कर प्रणाम भी करती दिखाई दी। 


हाथों में रेड कलर की चूड़ियां और कड़े, कुंदन नेकलेस, झुमकी, स्टेटमेंट रिंग्स, बालों में सफेद फूलों का गजरे में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थी। वही मेकअप की बात करें तो उन्होंने शिमरी आईशैडो, बोल्ड रेड लिप शेड, शार्प कॉन्टोर, माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर और स्लीक बन में बालों को स्टाइल किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


फैशन क्वीन सोनम कपूर ने इस इवेंट के लिए शानदार आउटफिट चूज किया।  गुलाबी रंग की शर्ट, स्कर्ट और एक ओवरकोट में वह काफी खूबसूरत लग रहीं थी। उन्होंने खद को पारंपरिक आभूषणों से सजाया था। अपने लुक को निखारने के लिए एक स्टाइलिश बैग का चयन किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


इस इवेट की शान बढ़ाने बॉलीवुड के क्यूट कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी शामिल हुए थे। अनुष्का शर्मा ने पीले रंग की ड्रेस के साथ डीओर मिनी बैग पेयर किया था। विराट भी सूट लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे। 

अंबानी परिवार की दो महिलाओं ने भी इस इवेंट में शिरकत की। नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और अनंत अंबानी की होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट भी इस इवेंट का हिस्सा बनी। व्हाइट और येलो ड्रेस में दोनों बेहद क्यूट लग रही थी। 


अनन्या पांडे ने पिंक आउटफिट पहनकर डियोर फैशन इवेंट में एंट्री की। उनका ये लुक काफी अलग और प्यारा लग रहा था। 


शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी बन-ठन कर इवेंट में पहुंची। ब्लैक स्लिट ड्रेस के साथ मोतियों का हर उनके लुक को रॉयल बना रहा था। 
 

Content Writer

vasudha