एक बार फिर फैंस हुए रेखा की ब्यूटी के दीवाने, कहा-''दीपिका जैसी दिखती हैं आप''

punjabkesari.in Wednesday, Sep 11, 2019 - 01:44 PM (IST)

वैसे तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई पुरानी अभिनेत्रियां हैं जोकि आज भी अपनी खूबसूरत के लिए जानी जाती है लेकिन एवरग्रीन ब्यूटी रेखा का नाम इनमें काफी शुमार हैं। रेखा हमेशा से अपनी खूबसूरती और फैशन को लेकर लाइमलाइट में रही हैं। कांजीवरम क्वीन कहलाई जाने वाली रेखा ने ना सिर्फ साड़ियों से अपनी पहचान बनाई बल्कि अपने अलग लुक को लेकर भी लोगों की पसंद बनी रहती हैं। कोई अवॉर्ड नाइट हो या फिर कोई फंक्शन, रेखा हमेशा से अपने स्टाइल से फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचती आईं है। 

अधिकतर बार कांजीवरम साड़ी में नजर आने वाली रेखा इस बार कुछ अलग लुक में दिखीं। हाल ही में रेखा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के स्टोर पहुंची, जहां उन्होंने रेशन का काफ्तान पहना था।

व्हाइट काफ्तान के साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा व नॉट हेडबैंड्स कैरी किया। रेखा जी का यह बदला लुक लगता हैं फैंस को काफी पसंद आया, तभी तो सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही हैं। 

फैंस ने रेखा की तारीफ में काफी कुछ बोला, एक यूजर ने तो उनकी तुलना दीपिका पादुकोण से कर डाली। वहीं  एक अन्य यूजर ने लिखा- 'क्या ये रेखा हैं?' तो किसी ने उन्हें एवरग्रीन ब्यूटी तो किसी ने डीवा जैसे कमेंट्स किए। 


 

Content Writer

Sunita Rajput