आधी रात मनीष मल्होत्रा के स्टोर के बाहर स्पॉट हुई रेखा

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2019 - 04:17 PM (IST)

बॉलीवुड की 'एवरग्रीन ब्यूटी' रेखा अपनी खूबसूरती के लिए आज भी मशहूर है। उनकी अदा और उनकी नजाखत सबके दिल पर राज करती है। आज भी उनके चर्चे हर जगह है। वो अपने आउटफिट को लेकर सुर्खियों में आ ही जाती है। हाल ही में देर रात, रेखा मनीष मल्होत्रा के स्टोर के बाहर स्पॉट हुई है। चलिए आपको पूरी खबर के बारें में बताते है। 

PunjabKesari

माना जाता है कि रेखा और मनीष मल्होत्रा काफी अच्छे दोस्त है। वो उनके हर फैशन शो में शामिल होती है। मनीष भी सबकी तरह रेखा जी के बहुत बड़े फैन है। वो जब भी रेखा जी के बारें में कहते है तो उनकी खूबसूरती और प्रतिभा के बारें में ही जिक्र करते हुए नजर आते है। 

PunjabKesari

रेखा का यह लुक बहुत ही बेहतरीन था। उनका लखनवी चिकनकारी किया हुआ व्हाइट लॉन्ग कुरता और पैजामा उनकी उम्र और कम कर रहा था। ऊपर से उनका काला चश्मा उनके लुक को मॉडर्न टच दे रहा था। उन्होंने रेशम के दुप्पट्टे से अपने चारों तरफ लपेटा हुआ था। उनकी सिम्पलिसिटी और खूबसूरती आज भी सबका दिल जीत लेती है। 

PunjabKesari

वो हर अवार्ड फंक्शन और इवेंट्स में अपनी प्रस्तुति देती है। अपने लुक को वो हमेशा ट्रेंडी रखती है। आज भी उनकी आवाज लोगों के जेहन में पड़ते ही एक अलग ही सुकून प्रदान करती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shipra rana

Recommended News

Related News

static