जब राज बब्बर के प्यार में पड़ गई थी रेखा, दिल टूटा तो सड़कों पर नंगे पैर दौड़ी थी एक्ट्रेस

punjabkesari.in Monday, Nov 30, 2020 - 06:25 PM (IST)

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेखा सिर्फ अपनी मनमोहक अदाओं, बेहतरीन एक्टिंग और एवरग्रीन ब्यूटी के लिए ही फेमस नहीं हैं बल्कि उनकी जिंदगी के ऐसे बहुत सारे अनसुलझे किस्से हैं जो उन्हें लाइमलाइट में ही रखते हैं। ऐसे रहस्य जिनके बारे में फैंस जानना तो चाहते हैं लेकिन आज भी उनपर से पर्दा नहीं उठ पाया है। दुनिया जानती है कि रेखा बाॅलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की दीवानी थी। हालांकि अमिताभ बच्चन से पहले भी रेखा के कई एक्टर्स के साथ नाम जुड़ चुका है। लेकिन एक एक्टर ऐसा भी है जिससे रेखा का नाम तो जुड़ा लेकिन उनकी प्रेम कहानी की चर्चा कम ही हुई। 

राज बब्बर और रेखा की लवस्टोरी

जी हां, हम बात कर रहे हैं एक्टर राज बब्बर की जो रेखा के टूटे दिल का सहारा बने थे। दोनों की लवस्टोरी की शुरूआत तब हुई जब अमिताभ बच्चन की वजह से रेखा का दिल टूटा था। अमिताभ से रेखा बेहद प्यार करती थी लेकिन उनके प्यार का सपना बिखरने से वह बुरी तरह से टूट गई थीं। तभी इस मुश्किल दौर में राज बब्बर एक्ट्रेस का सहारा बने। 80 और 90 के दशक में दोनों की नजदीकियां चर्चा में रही। ये वो समय था जब राज बब्बर अपनी दूसरी पत्नी स्मिता पाटिल के निधन से सदमे में थे। ऐसे में दोनों को एक-दूसरे का साथ मिला और अपने दर्द बांटते हुए दोनों में नजदीकियां बढ़ गई। 

रेखा के चाहने वाले ने दी थी राज को धमकी

फिल्म इंडस्ट्री में रेखा के चाहने वालों कमी नहीं थी। ऐसा कहा जाता है कि रेखा के ऐसे ही एक चाहने वाले ने राज बब्बर को रेखा से दूर रहने की धमकी दी थी। खबरों की मानें तो उस शख्स ने एक गुंडे तक को भेजकर राज बब्बर को रेखा से दूर रहने की धमकी दी थी। राज बब्बर ने इस धमकी के बाद रेखा से दूर जाना ही बेहतर समझा और अपनी पहली पत्नी नादिरा के पास वापिस चले गए। 

इस तरह हुआ रेखा और राज की लवस्टोरी का अंत

खबरों के मुताबिक राज बब्बर ने रेखा को अपनी पहली पत्नी के पास वापिस लौटने की बात बताई थी। जिसके बाद दोनों में मुंबई सड़क पर जमकर बहस हुई थी। दोनों में बहस इतनी बढ़ गई थी कि रेखा एक्टर से नाराज होकर वहां से नंगे पैर ही दौड़ते हुए चली गई थी। बताया जाता है कि यह उन दोनों के रिश्ते का अंत था। कई इंटरव्यू में रेखा से जब भी इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना को मानने से इंकार कर दिया था। रेखा ने कभी भी अपने और राज के रिश्ते को नहीं कबूला लेकिन राज बब्बर ने स्वीकारा था कि वह रेखा के करीब थे। 

Content Writer

Bhawna sharma