यूं ही नहीं, रेखा को कहते 'Kanjeevaram Queen', देखिए उनकी बेहतरीन साड़ी कलेक्शन

punjabkesari.in Friday, Nov 22, 2019 - 07:28 PM (IST)

बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा आज 65 साल की हो चुकी हैं। रेखा जितनी मशहूर अपने समय में हुआ करती थी, उतनी ही आज है। उनकी ग्रेस,एलिगेंस और खूबसूरती देखकर ऐसा बिल्कुल यकीन नहीं होता। बात अगर उनके फैशन की करें तो उनका स्टाइल स्टेटमेंट आज भी बरकरार है। आज भी 'कांजीवरम साड़ियों' में कोई रेखा की बराबरी नहीं कर सकता।

रेखा हमेशा अपनी कांजीवरम साड़ियों, ट्रैडीशनल ज्वैलरी, बोल्ड लिप शेड्स और बन से छाई रहती है। कोई इवेंट हो या पार्टी होस्टिंग, उन्हें हमेशा अलग-अलग डिजाइन्स की कांजीवरम साड़ियों में देखा जाता है। 

आज हम आपको उनकी साड़ी क्लैकशन दिखाएंगे जिनसे आप इंस्पायर हो सकती है। उन्हीं की तरह साड़ी के साथ ट्रैडीशनल ज्वैलरी पहनने के आईडियाज ले सकती है।

इस गोल्डन कलर की साडी को उन्होंने पैंट स्टाइल में पहना था। साड़ी बांधने का उनका यह स्टाइल सबसे अलग था। इस स्टाइल की साड़ी को 'Chaugoshiya' कहा जाता है।

फेस्टिव सीजन में अगर आप साड़ी पहनने की सोच रही हैं तो रेखा का यह स्टाइल उसके लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

ट्रिपल शेड कांजीवरम साड़ी में रेखा का स्टाइलिश अंदाज।

भले ही रेखा हर फंक्शन में कांजीवरम साड़ियां पहनती हो लेकिन हर बात उनका अंदाज सबसे हटके होता है, जो उन्हें भीड़ में भी अलग दिखाता है।

रेखा की बॉटम डार्क ग्रीन एंड ऑरेंज कांजीवरम साड़ी।

लाइट ग्रीन शेड कांजीवरम साड़ी खूबसूरत रेखा। 

ब्लैक, व्हाइड एंड कॉफी गोल्ड साड़ी में रेखा का ब्यूटीफुल अंदाज।

ऑफ व्हाइट एंड गोल्डन कांजीवरम साड़ी।

ग्रीन, गोल्डन औप पर्पल शेड्स सिल्क कांजीवरम साड़ी में रेखा।

ब्लैक और मरून कांजीवरम में रेखा।

हॉट ऑरेंज कांजीवरम में रेखा का ग्रेसफुल लुक।

Content Writer

Anjali Rajput