जन्म लेते ही विवादों में आ गईं थीं रेखा, मां की वजह से छोड़ी पढ़ाई!

punjabkesari.in Wednesday, Oct 10, 2018 - 05:25 PM (IST)

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा 64 साल की हो गई है। रेखा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जिनका जादू उम्र के इस पड़ाव पर भी कायम है। रेखा अपने जन्म के साथ ही विवादों में आ गई थीं। रेखा की मां पुष्पावली बिन ब्याही मां बनी थी।

परिवार को स्पोर्ट करने के लिए रेखा ने 13 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ दी। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद कहा था कि मां पुष्पावली ने उन्हें पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर किया। उनकी मां चाहती थीं कि रेखा एक्टिंग कर अपने परिवार को फाइनेंशियली स्पोर्ट करें।

महज 14 साल की उम्र में रेखा ने बॉलीवुड में एंट्री कर ली थी। इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाने के लिए उन्हें काफी संघर्ष भी करना पड़ा। उन्हें उनके सांवले रंग के लिए ताने सुनाए जाते थे। 15 साल की उम्र में रेखा ने अपने से 25 साल बड़े हीरो को किस कर तहलका मचा दिया था। साल 1976 में आई फिल्म 'दो अनजाने' उनके करियर की हिट फिल्म साबित हुई।

खबरों के मुताबिक,  रेखा ने विनोद मेहरा से शादी की थी। रेखा जब उनके घर गई तो सास ने उन्हें घर के अंदर तक नहीं आने दिया था। सास ने उनका स्वागत चप्पल और गालियों से किया था। ये सब देखकर रेखा बेहद दुखी हो गई थीं और विनोद ने उन्हें अपने घर से जाने को कह दिया। हालांकि रेखा ने एक इंटरव्यू के दौरान शादी की खबर को अफवाह बताते हुए विनोद को अपना शुभचिंतक बताया था।

1990 में रेखा ने मुकेश अग्रवाल से शादी की थी, जिनका बाद में निधन हो गया। फिल्म इंडस्ट्री में रेखा का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ा लेकिन अमिताभ बच्चन के साथ उनकी लवस्टोरी काफी चर्चा में रही। शुरूआत में रेखा को अमिताभ जरा भी पसंद नहीं थे। 1976 में फिल्म 'दो अनजाने' की शूटिंग के समय दोनों करीब आए थे।

रेखा आज भी अपनी मांग में सिंदूर भरती हैं और शादीशुदा महिलाओं की तरह लाइफ जीती हैं। हालांकि, इसके पीछे का राज आज भी बरकरार है। रेखा की लाइफ पर राइटर यासीर उस्मान ने किताब लिखी है, जिसका नाम 'रेखा : एन अनटोल्ड स्टोरी'।

 

Content Writer

Priya dhir