कैस्टर ऑयल लगाकर डार्क सर्कल को कहे Bye Bye

punjabkesari.in Thursday, Apr 06, 2017 - 04:56 PM (IST)

पंजाब केसरी (ब्यूटी): आंखें, यह शरीर का सबसे नाजुक और कोमल अंग है। स्वस्थ और सुंदर आंखें चेहरे की सुंदरता में चार चांद लगा देती हैं। ऐसे में अगर आंखों के नीचे काले घेरे हो तो इससे चेहरे की खूबसूरती पर असर पड़ता है। इन काले घेरों से निजात पाने के लिए कई लड़कियां बहुत से ब्यूटी टिप्स को भी फॉलो करती हैं। लेकिन फिर भी उन्हें ज्यादा कोई फर्क दिखाई नहीं देता। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताएंगे जिन्हें फॉलो करके आप इन काले घेरों से निजात पा सकती हैं।

 

1. कैस्टर ऑयल और दूध

सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा सा कैस्टर ऑयल और दूध डालें। फिर इसे अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को अपनी आंखों के नीचे कम से कम 1 घंटा लगा कर रखें। उसके बाद ठंडे पानी से आंखों को धो लें।

2. कैस्टर ऑयल और बादाम

तीन-चार बूंदे कैस्टर ऑयल की और तीन-चार बूंदे बादाम तेल की दोनों को आपस में मिला लें। उसके बाद हल्के हाथों से इसे अपनी आंखों के नीचे इससे कुछ देर तक मसाज करें।

3. कैस्टर ऑयल और नारियल तेल

कैस्टर ऑयल और नारियल तेल दोनों को बराबर मात्रा में मिला लें। रात को सोने से पहले इसे अपनी आंखों के नीचे लगा लें और सुबह उठ कर आंखों को धो लें।

 

जरूरी बात

- इसे लगाते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि तेल आपकी आंखों के अंदर ना जाए। तेल को लगाते समय आप रूई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

- आंखों की मसाज करते समय अपनी उंगलियों को हमेशा गोल-गोल घुमाएं।

Punjab Kesari