यह स्पैशल डाइट खाएं और 15 दिन में 3 किलो वजन घटाएं

punjabkesari.in Saturday, Sep 01, 2018 - 04:58 PM (IST)

वजन घटाने के तरीके : ग्‍लूटेन एक तरह का प्रोटीन होता है जो गेंहू और इससे बनने वाले खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। ग्‍लूटेन जौं, राई और उन सभी चीजों में भी प्रचुर मात्रा में होता है जो इनसे बनती हैं। वजन बढ़ाने में ग्‍लूटेन का बहुत बड़ा रोल होता है। इसीलिए एक्‍सपर्ट ग्‍लूटेन फ्री डाइट की सलाह देते हैं। अगर आप भी अपना वजन 15 दिन के अन्दर 3 किलो घटाना चाहते हैं तो आईए जानते है कि ग्लूटेन फ्री डाइट क्या है और वजन कम करने में  कैसे मदद करता है? 

 


ग्लूटेन फ्री डाइट क्या होती है?
इस डाइट को लेने का मतलब यह है कि हमें गेंहू ,जौं, और राई से बनी खाने वाली सारी चीजें भोजन में बंद करनी होगी। ग्लूटेन फ्री डाइट वजन कम करने के लिए फायदेमंद होती है। ग्लूटेन का सेवन बंद करना आपकी हेल्थ के लिए हानिकारक नहीं होता है। ऐसी डाइट प्लान में आपको सब्जियां और फल ज्यादा खाने चाहिए  क्योंकि इनसे आपको अधिक प्रोटीन मिलेगा।  


यह प्लान कैसे करता है काम?
ग्लूटेन आपकी भूख को बढ़ाता है इसलिए भोजन में इसे अवॉइड करें। इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते है जो भूख-दबाने वाले मॉलिक्यूल को रोकते है। आप जरुरत से ज्यादा खाने लगते हैं और आपका वजन तेजी से बढने लगता है। यदि आप अपने भोजन से ग्‍लूटेन की मात्रा को बाहर कर दें और फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करें तो आपका वजन घटना शुरु हो जाता है।

 


ग्‍लूटेन फ्री डाइट के क्या है और लाभ? 
ग्लूटेन से भरपूर चीजें खाने से कई बार छोटी आंत को नुकसान हो जाता है। यदि हम इसे अपने आहार से निकाल दें तो हमें इसके सेवन से होने वाली समस्या से छुटकारा सकता है। छोटी आंत के नुकसान से राहत के महीनें भी लग सकते है।यदि अाप ग्लूटेन-फ्री डायट को अधिक गंभीरता से लेंगे तो चाहिए, रिकवरी भी जल्दी से होगी।
 

 

किसके लिए जरूरी है ग्‍लूटेन फ्री डाइट?
ग्लूटेन गेहूं, राई और जौ में मौजूद प्रोटीन है। सेलियक रोग वाले लोगों को ग्लूटेन फ्री डाइट खानी चाहिए क्योंकि ग्लूटेन ऐसे मरीजों में इम्यून प्रतिक्रिया कराते हैं और कुछ खास एंटीबॉडिज़ बनाते हैं जो भोजन के अवशोषण के दौरान आंत में ग्लूटेन से छुटकारा दिलाने में मदद करते है।

Content Writer

Priya verma