नवरात्रि में दिखना है क्लासी और एलिगेंट, तो यहां से लें रेड इंडियन आउटफिट आइडियाज
punjabkesari.in Saturday, Mar 29, 2025 - 01:40 PM (IST)

नारी डेस्क: रेड रंग भारतीय त्योहारों के लिए शुभ और पवित्र रंग माना जाता है। खासतौर पर नवरात्रि में लाल रंग पहनना पारंपरिक रूप से सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक होता है। रेड आउटफिट्स में हर महिला का लुक क्लासी और एलिगेंट नजर आता है। आइए जानते हैं त्योहारों के लिए कुछ स्टाइलिश रेड इंडियन आउटफिट आइडियाज, जिन्हें आप खास मौकों पर ट्राय कर सकती हैं।
रेड साड़ी लुक
त्योहारों पर रेड साड़ी पहनना क्लासिक और एवरग्रीन लुक देता है। रेड साड़ी में आप रॉयल और ग्रेसफुल दिखेंगी। गोल्डन बॉर्डर और बूटे वाली रेड बनारसी साड़ी त्योहारों के लिए परफेक्ट है। यह लुक आपको रॉयल और ग्रेसफुल दिखाता है। रेड साड़ी के साथ कुंदन, पोल्की या टेंपल ज्वेलरी पहनें। मेकअप में रेड लिपस्टिक, विंग आईलाइनर और बिंदी लगाएं। हेयरस्टाइल में लो बन या गजरा वाला हेयरस्टाइल ट्राय करें। फेस्टिव लुक के लिए हाथों में गोल्डन या लाल चूड़ियां जरूर पहनें।
रेड अनारकली सूट
रेड अनारकली सूट त्योहारों में रॉयल और एलीगेंट लुक देता है। यह आउटफिट पारंपरिक और मॉडर्न स्टाइल का परफेक्ट फ्यूजन है। गोल्डन ज़री वर्क या गोटा-पट्टी वर्क वाला रेड अनारकली सूट फेस्टिवल लुक के लिए परफेक्ट है। रेड मिरर वर्क अनारकली आपको ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक देगा। रेड अनारकली के साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहनें। लुक को कम्प्लीट करने के लिए पोटली बैग या क्लच कैरी करें। फुटवियर में जुट्टी या मोजड़ी पहनें, जिससे लुक एथनिक लगे।

रेड शरारा या गारारा सेट
फेस्टिव सीजन में रेड शरारा या गारारा सेट पहनना बेहद खूबसूरत और ग्रेसफुल लुक देता है। रेड कलर का ज़री वर्क वाला शरारा ट्रेडिशनल फेस्टिवल लुक के लिए परफेक्ट है। हल्के फेस्टिवल लुक के लिए रेड गारारा सेट ट्राय करें, जिसमें सीक्विन या मिरर वर्क हो। रेड शरारा के साथ लॉन्ग झुमके या चांदबाली पहनें। हेयरस्टाइल में कर्ली ओपन हेयर रखें या मेसी बन बनाएं। फुटवियर में एम्ब्रॉयडरी कोल्हापुरी या हील्स पहनें।
रेड इंडो-वेस्टर्न लुक
अगर आप त्योहार पर ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न ट्विस्ट चाहती हैं तो रेड इंडो-वेस्टर्न आउटफिट परफेक्ट रहेगा। फेस्टिवल के लिए रेड कलर का एम्ब्रॉयडरी वाला क्रॉप टॉप और फ्लेयर्ड स्कर्ट पहनें। धोती पैंट के साथ रेड लॉन्ग जैकेट आपको स्टाइलिश और यूनिक लुक देगा। रेड प्लाजो के साथ केप स्टाइल टॉप पहनें, जिससे आपका लुक क्लासी लगे। इसके साथ लाइटवेट स्टेटमेंट ज्वेलरी पहनें। मिनिमल मेकअप के साथ रेड लिपस्टिक लगाएं।