रेड कलर से दिखेंगी पार्टी में सुंदर, ये यूनिक Dresses आइडिया करें ट्राई

punjabkesari.in Sunday, Aug 21, 2022 - 06:25 PM (IST)

शादी एक ऐसा खास मौका होता है, जहां कोई भी लड़की सजने संवरने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। आप भी अगर शादी के लिए ड्रेसेज को लेकर कंफ्यूज हैं तो रेड कलर शादी में ट्राई कर सकती हैं। ऑल रेड लुक के साथ आप शादी में और भी ब्यूटीफूल और स्पेशल दिख सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप ऑल रेड लुक के साथ पार्टी के सारी लाइमलाइट ले सकती हैं। 

शरारा सूट  

आप रेड कलर का शरारा सूट कैरी कर सकती हैं। सिंपल सोबर शरार लुक में आप एकदम क्वीन दिखेंगी। इस तरह का लुक आप किसी भी पार्टी में पहन सकती हैं। सोनाक्षी सिन्हा की तरह सितारों वाला शरार और स्मोकी आइ मेकअप के साथ शादी में ब्यूटीफूल दिख सकती हैं। 

लहंगा 

कटरीना कैफ की तरह आप भी रेड लहंगे में अपने लुक को हाइलाइट कर सकती हैं। लहंगे के साथ ओपन हेयर स्टाइल करके आप पार्टी की लाइमलाइट ले सकती हैं। सिंपल गोटा पट्टी वाला लहंगा भी आपके लुक में चार  चादं लगा देगा। 

रफल ड्रेस 

अगर आप शादी में कुछ वेस्टर्न ट्राई करना चाहती हैं तो हिना खान की यह रफल रेड ड्रेस कैरी कर सकती हैं। इसके साथ हिना खान ने ओपन हेयर कर्ल्स डालकर अपने लुक को कंप्लीट किया है। आप भी इस तरह का सिंपल लुक शादी में कैरी कर सकती हैं। 

साड़ी

रेड साड़ी में आप किसी अपसरा से कम नहीं लगेगी। इस तरह की साड़ी आप किसी भी फंक्शन में कैरी कर सकती हैं। काजोल की यह साड़ी हर किसी फंक्शन के लिए एकदम परफेक्ट है। 

लॉन्ग जैकेट सूट 

रेड कलर का प्रिंटेड लॉन्ग जैकेट सूट आप बैचुलर पार्टी या कोकटेल पार्टी में कैरी कर सकती हैं। इसके साथ हाफ हेयर टाइ और न्यूड मेकअप के साथ लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

क्रॉप टॉप सूट 

हिना खान का यह क्रॉप टॉप सूट भी आप किसी पार्टी में कैरी कर सकती हैं। सिंपल लुक के साथ मांगटीका और गले में नैकलेस डालकर आप शादी में और भी ज्यादा ब्यूटीफूल दिख सकती हैं। 

Content Writer

palak