Christmas 2023: रेड आउटफिट्स के साथ बनाएं त्योहार को और भी खास

punjabkesari.in Wednesday, Dec 20, 2023 - 03:03 PM (IST)

क्रिसमस आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में कई लड़कियां त्योहार आने से पहले परफेक्ट ड्रेसेज की तराश में रहती हैं। क्रिसमस पर सभी लड़कियां रेड ड्रेसेज ही पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में यदि आप भी इस क्रिसमस रेड कलर की ड्रेस पहनने की सोच रही हैं तो आज आपको कुछ ऐसे परफेक्ट आउटफिट्स दिखाते हैं जिन्हें आप इस क्रिसमस में पहन सकती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस के इन रेड आउटफिट्स से आप क्रिसमस के लिए इंस्पीरेशन ले सकती हैं। आइए देखते हैं कुछ ऐसे आउटफिट्स....

अगर आप कुछ ट्रेडिशनल पहनना चाहती हैं तो कैटरीना की यह साड़ी ट्राई कर सकती हैं। कानों में हैवी ईयररिंग्स, छोटी सी बिंदी और बालों को खुला छोड़ आप क्रिसमस और भी गॉर्जियस दिख सकती हैं। 

कियारा का यह ऑफ शॉल्डर बॉडीकॉन रेड गाउन आप चाहे तो ट्राई कर सकती हैं। बालों में कर्ल, डॉर्क मेकअप के साथ आप इस अपनी क्रिसमस लुक कंप्लीट कर सकती हैं। 

कृति सेनन की यह रेड ड्रेस के जैसे गाउन आप ट्राई कर सकती हैं। रेड पर्स के साथ लॉन्ग शूज, बालों में बन और गले में नेकलेस के साथ अपना क्रिसमस पर सबसे ज्यादा हटके दिख सकते हैं। 

तेजस्वी प्रकाश का डीप क्लीवेज रेड गाउन आपके लिए क्रिसमस पर परफेक्ट रह सकता है। कानों में ईयररिंग्स, मैचिंग हील्स और बालों को खुला छोड़ अपना लुक इस क्रिसमस पर कंप्लीट कर सकती हैं। 

दीपिका की यह रेड शॉर्ट ड्रेस आप चाहे तो क्रिसमस पर पहन सकती हैं। रेड लिपस्टिक, मैचिंग हील्स और बालों को खुला छोड़ आप इस क्रिसमस पर अपना लुक कंप्लीट कर सकती है। 

करीना की यह वन साइड ऑफ शॉल्डर ड्रेस आप चाहें तो क्रिसमस पर पहन सकती हैं। हाई हिल्स, बालों को खुला छोड़ और डॉर्क मेकअप के साथ अपना वेडिंग लुक आप चाहे तो कंप्लीट कर सकती हैं।

Content Writer

palak