ट्रेंड में फिर आया Hot Red, ब्राइडल और कैजुअल दोनों में बढ़ा क्रेज

punjabkesari.in Thursday, Nov 01, 2018 - 01:29 PM (IST)

इन दिनों फेस्टिवल और वेडिंग सीजन की शॉपिंग जोरों-शोरों पर चल रही है। वेडिंग हो या कोई फैमिली फंक्शन सबसे मुश्किल काम होता है आउटफिट की सही सलेक्शन। आजकल लड़कियां लेटेस्ट फैशन के साथ-साथ ट्रेंडी कलर को भी फॉलो करती हैं। वैसे तो आप इस सीजन किसी भी कलर को ट्राई कर सकती है लेकिन ट्रेंडी दिखने के लिए अपनी वॉडरोब में रेड को जरूर शामिल करें। 

जी हां, एक बार फिर रेड कलर ट्रेंड में हैं। बॉलीवुड दीवाज भी इसी कलर में ज्यादातर दिखाई दे रही है। इस कलर की खास बात यह है कि यह हर स्किन टोन पर अच्छा लगता है। कैजुअल हो या फिर ब्राइडल लुक रेड को ज्यादा प्रेफरेंस दी जा रही हैं। अगर आप जल्द ही दुल्हन बनने वाली है तो रेड लहंगा चूज करें। इसके अलावा आप किसी वेडिंग या फेस्टिवल में भी इसे कैरी कर ग्रेसफुल दिख सकती है। 

चलिए हम आपको रेड आउटफिट्स की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें दिखाते है जिससे आप इस कलर को कैरी करने के ढेरो आइडियाज ले सकती है। 

राधिका की तरह गाउन में भी ट्राई करें रेड कलर

रेड शरारा सूट में रवीना टंडन

यामी की तरह आप भी पहने रेड रफ्फल साड़ी

रेड ब्राइडल लहंगा पहनने की सोच रही है तो करिश्मा का यह लुक फॉलो करें।

सिंपल रेड कलर भी आपको गेसफ्रुल दिखाता है।

ब्राइडल लहंगे में आप रेड व ग्रीन कलर चूज कर सकती है।

काजोल की तरह रेड कुर्ती के साथ व्हाइट पलाजो वियर करें।

अनुष्का की तरह ट्राई करें ऑल-रेड कलर आउटफिट

Content Writer

Priya dhir