कांस के Red Carpet पर दीपिका खूब बिखेर चुकी हैं जलवा, हर Look में दिखा कमाल का कॉन्फिडेंस

punjabkesari.in Wednesday, Apr 27, 2022 - 02:07 PM (IST)

कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट में जलवे बिखेरने वाली बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण अब मेन जूरी का हिस्सा बनने जा रही है। कान के रेड कार्पेट पर दीपिका कई बार अपने स्टाइलिश अंदाज से लोगों का दिल जीत चुकी है। हर बार उनका ग्लैमरस और कॉन्फिडेंट देखने लायक होता है। कई सालों से कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी दीपिका के अभी तक के सभी लुक पर डालते हैं एक नजर।

हाई स्लिट ड्रेस

दीपिका ने व्हाइट कलर की लॉन्ग ट्रेल वाली थाई हाई स्लिट ड्रेस में खूब वाहवाही लूटी थी। उनका लुक काफी अट्रैक्टिव था, बो के कारण ही उनकी ड्रेस बेहद यूनीक नजर आ रही थी। दीपिका की बेहद स्टाइलिश ड्रेस को पीटर डुंडास ने डिजाइन किया था। पिंक पिस्टिक और ग्लोइंग मेकअप में वह बेहद हॉट और सीजलिंग नजर आ रही थीं।


हॉट पिंक ओरिगेमी गाउन

 कान फिल्म फेस्टिवल में दीपिका ने हॉट पिंक कलर का ओरिगेमी गाउन पहना था।. ये गाउन आशी स्टूडियोज के समर-स्प्रिंग कलेक्शन में से था, जिसके साथ डायमंड ईयररिंग्स कैरी किए गए थे। उन्होंने ड्रेस के साथ मैचिंग पिंक हील्स पहनी थीं जो उनको परफेक्ट लुक दे रही थीं। हेयरस्लाइल की बात करें तो उन्होंने  बालों को बांधकर मैसी बन बनाया हुआ था।


शेडेड ट्यूल गाउन

दीपिका ने लाइम शेडेड ट्यूल गाउन से कान फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर आग लगा दी थी। दीपिका की इस ड्रेस को Giambattista Valli ने डिजाइन किया था। उन्होंने साटन रोज पिंक हसबैंड स्कार्फ और एक बो से अपने पूरे आउटफिट को कंप्लीट किया था। वह इस दौरान  हाई हील्स में काफी कॉन्फीडेंट वॉक करती दिखाई दी थी।


हाई स्लिट गाउन

रेड कारपेट लुक के लिए दीपिका पादुकोण ने अल्‍ट्रा ग्‍लैम लुक चुना था, जिसमें वह लॉन्‍ग ट्रेन के हाई स्लिट वाले गाउन में नजर आई थी। उन्होंने अपने लुक को खूबसूरत आईमेकअप और स्‍टड जूलरी के साथ पूरा किया था। हाई बन में वह काफी ग्लैमरस नजर आ रही थीं।

 व्हाइट नेट गाउन

दीपिका ने कांस के रेड कारपेट पर वॉक करने के लिए व्हाइट कलर का नेट बेस्ड गाउन चुना था, जिसमें वह डॉल से कम नहीं लग रही थी। इस व्हाइट कलर के डिजायनर गाउन में दीपिका की अदाए देखते ही बन रही थी। उनके स्टाइल ने लोगों को काफी Impress किया था।


साड़ी लुक

साल 2010 में दीपिका पादुकोण ने कांस फिल्म फेस्टिवल पर पूरा भारतीय लुक अपनाया था। बॉलीवुड की मस्तानी ने सफेद और गोल्ड रंग की साड़ी पहन रखी थी। साथ में चंकी ज्वैलरी और डार्क मेकअप किया था।  साड़ी के साथ बनाए गए बन ने उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा दिए थे।

 

Content Writer

vasudha