इन गर्मियों में फैमिली के साथ मिलकर एंजॉय करें मैंगो पॉप्सिकल्स

punjabkesari.in Friday, Jun 28, 2019 - 05:55 PM (IST)

गर्मियों का सीजन आते ही बच्चों से लेकर बूड़ों तक सभी को आम का ही इंतजार होता है। सभी को न केवल आम का फल बल्कि आम का आचार, चटनी, शेक, जूस, खटाई स्वाद लगती है। उतनी ही स्वाद मैंगों से बनी हुई आइसक्रीम पसंद की जाती हैं। मैंगों आइसक्रीम में कई तरह के फ्लेवर होते है। मैंगो न केवल खाने में टेस्टी होते है बल्कि यह हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है। इससे न केवल बच्चों को बल्कि बड़ों को भी कई तरह के फायदे होते हैं। आम हमें इस सीजन में आसानी से मिल भी जाते है, ऐेसे में मैंगों से आप कई तरह की रेस्पी बना सकते हैं। लेकिन आज मैंगो पॉप्सिकल्स यानि की मैंगो की आइसक्रीम बनाने की विधि सीख कर अपनी फैमिली के लिए टेस्टी व ठंडी आइसक्रीम बनाएं। 

साम्रगी

1 कप आम का रस
1/3 कप आइसिंग शुगर 
1 1/3 कप गाढ़ी दही 
1 टीस्पून वनीला बीन पेस्ट

विधि 

1. एक बाउल लेकर उसमें आम का रस, एक टेबलस्पून आइसिंग शुगर, दो टेबलस्पून गाढ़ा दही मिक्स कर लें। 


2. दूसरे बाउल में आइसिंग शुगर, दही, वनीला पेस्ट मिला कर मिक्स कर लें। 


3. पॉपसिकल मोल्ड ( आइस क्रीम मोल्ड) में एख टेबलस्पून आम के रस का मिश्रण डाल दें। 


4. अब इस पर दही व वनिला वाला मिश्रण डाल कर मिक्स कर लें।


5. अब इसे एक घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें। जब यह थोड़ा सा सेट हो जाए इसमें आइसक्रीम स्टिक्स लगा दें। इसके बाद अब कम से कम 6 घंटे या रातभर फ्रीजर में रख दें।

Content Writer

khushboo aggarwal