चाय के साथ लें Tasty पत्तागोभी के पकौड़ों का मजा, खाकर सभी पूछेंगे रेसिपी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 26, 2023 - 12:02 PM (IST)

शाम की चाय के साथ गर्मा-गर्म पकौड़े मिल जाएं तो मजा आ जाता है। कई घरों में बिना पकौड़े के चाय नहीं बनती। लेकिन रोज-रोज आलू, प्याज, पनीर के पकौड़े खाकर अगर आप बोर हो गए हैं तो पत्तागोभी के स्वादिष्ट पकौड़ों का मजा ले सकते हैं। शाम की चाय के साथ कुरकुरे पत्तोगोभी के पकौड़े आपके मुंह में अलग स्वाद भर देंगे। इन्हें कैबेज रोल भी कहा जाता है। तो चलिए जानते हैं पत्तोगोभी के टेस्टी पकौड़े बनाने की विधि....

सामग्री 

पत्तोगोभी - 1 
जीरा - 1/4 चम्मच 
अदरक - 1 कप (कटी हुई)
लहसुन - 1/2 चम्मच (कटी हुई)
प्याज - 1 (बारीक कटा हुआ)
गाजर - 1/4 कप (बारीक कटी हुई)
शिमली मिर्च - 1/4 कप (बारीक कटी हुई)
आलू - 1 (उबला हुआ)
हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच 
धनिया पाउडर - 1 चम्मच 
आमचूर पाउडर - 1/2 चम्मच 
गर्म मसाला - 1/2 चम्मच 
बेसन - 1 कप 
अजवाइन - 1/2 चम्मच 
चिली फ्लेक्स - 1 चम्मच 
नमक - स्वादअनुसार
पानी - 1 कप 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले पत्तोगोभी को बारीक काटकर एक कटोरी में रख लें। 
2. इसके बाद इससे निकले पत्तों को पानी में डालकर कुछ देर उबालें। 
3. उबालने के बाद इन्हें थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें।  
4. फिर एक कढ़ाई में तेल गर्म करें । 
5. तेल गर्म होने के बाद इसमें जीरा, अदरक, लहसुन डाल दें। 
6. जब यह सारी चीजें पक जाएं तो गाजर, शिमला मिर्च, प्याज और पत्तागोभी डालें। 
7. मिक्स करके मिश्रण में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, आमचूर पाउडर, गर्म मसाला और नमक मिलाएं। 
8. सारी सब्जियों को अच्छी तरह मिक्स करें और इसमें आमचूर पाउडर, गर्म मसाला, नमक मिलाएं। 
9. इन सभी सब्जियों को सॉफ्ट होने तक अच्छे से पकाएं। 
10. जब यह पक जाए तो एक बर्तन में निकाल लें। 
11. इसके बाद पकौड़े का बैटर तैयार कर लें। 
12. बैटर बनाने के लिए बेसन में अजवाइन, नमक, चिली फ्लेक्स और पानी घोलकर घोल बनाएं। 
13. इसके बाद पत्तागोभी के पत्ते पर फिलिंग रखें और उसे दोनों तरफ से मोड़ दें। 
14. रोल करते हुए पत्तों को बंद कर दें। 
15. अब इस रोल को बेसन में डुबोएं। 
16. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। 
17. तेल गर्म होने के बाद रोल को डीप फ्राई कर लें। 
18. ऐसे ही बाकी बचे रोल तैयार करके फ्राई करते जाएं। 
19. आपके स्वादिष्ट पकौड़े तैयार हैं। 
20. चाय या टोमैटो सॉस के साथ स्वाद लें।


 

Content Writer

palak