पति नहीं करता इज्जत? आपकी ये 3 गलतियां हो सकती हैं वजह

punjabkesari.in Thursday, Aug 31, 2023 - 04:33 PM (IST)

पति- पत्नी का रिश्ता प्यार के साथ बहुत सारे सम्मान और विश्वास की नाजुक डोर से बंधा होता है। किसी एक चीज की भी कमी होने पर रिश्ता खराब हो सकता है। हर कपल चाहता है कि उसका अपने पार्टनर के साथ रिश्ता बहुत खुशहाल बना रहे, लेकिन कई बार जाने- अनजाने मियां- बीवी कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो उनके रिश्ते की डोर को बहुत कमजोर कर देती है। लेकिन हर बार पति की गलती हो ये जरूरी तो नहीं है, इसके लिए खुद महिलाएं भी जिम्मेदार हो सकती हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसी 3 वजहें जिसके चलते महिलाओं को नहीं मिलता है पति से सम्मान...

पति के पेरेंट्स के साथ बुरा बर्ताव

अगर आपका पति आपके पेरेंट्स आपके साथ अच्छ व्यवहार ना करे तो आपको यकीनन बुरा लगेगा। हो सकता है कुछ टाइम बाद उसका असर आपको रिश्ते में भी नजर आने लगे। ऐसे में जब आप खुद अपने पति के पेरेंट्स के साथ बुरा बर्ताव करती हैं तो उसी तरह कोई बेटा भी अपने पैरेंट्स के साथ हुए बुरे बर्ताव को लेकर चुप नहीं रह सकता। ऐसे में वो पहले तो अपनी पत्नी को समझाता है, लेकिन पत्नी अगर नहीं मानती हैं तो वो उसका सम्मान करना छोड़ देता है।

कमाई को लेकर पति को दिखाना नीचा 

कई बार शादीशुदा कपल्स का रिश्ता सिर्फ इस बात पर खराब हो जाता है क्योंकि पति की सैलारी अपनी बीवी से ज्यादा नहीं होती है। अगर पत्नी बार- बार अपने पद और कमाई को लेकर पति को नीचा दिखाए तो उससे पति के आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाती है और उसकी नजरों में अपनी पत्नी का सम्मान कम हो जाता है।

अमीर घर की हो पत्नी

कई बार लड़कियां अपने मायके की अमीरी का रौब पति पर झाड़ने लगती हैं। ऐसा ज्यादातर लव मैरिज में होता है, जिसमें लड़कियां अक्सर ये ताना मारती हैं कि अगर वो उससे प्यार नहीं करती तो उसकी शादी किसी बड़े घर में हुई होती। पत्नी की इन बातों से भी पति नाराज होकर उनका सम्मान करना बंद कर देते हैं।
 

Content Editor

Charanjeet Kaur