क्या आपके भी कांपते हैं हाथ-पैर? जानिए इसके पीछे के कारण

punjabkesari.in Friday, Jan 22, 2021 - 05:56 PM (IST)

लोगों को कई तरह की शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसमें से हाथ-पैर कांपना भी ऐसी ही समस्या है। अक्सर खाना खाते समय या कोई काम करते वक्त लोगों के हाथ कांपने लगते हैं। जिसे वह कमजोरी समझकर अनदेखा कर देते हैं लेकिन शायद यहकिसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि किन कारणों की वजह से हाथ-पैर कांपने लगते हैं। अगर आपको भी यह समस्या लगातार हो रही है तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

थायराइड का बढ़ना

गर्दन के निचले हिस्से के बीच एक छोटी सी ग्रंथी जिसे थायराइड कहते हैं जब वो बढ़ता है तो उसके साथ दिल की धड़कनें भी बढ़ जाती है। इसके अलावा आपका वजन भी कम होने लगता है और हाथ कांपने लगते हैं। ऐसे में आपको डाॅक्टर की सलाह लेनी चाहिए। दवाईयों के जरिए थायराइड के बढ़ने को रोका जा सकता है।

तनाव भी है एक कारण

शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन का लेवल बिगड़ने से स्ट्रेस बढ़ने लगता है। इसके कारण शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी बिगड़ जाता है, जिससे हाथ-पैर कांपना शुरू हो जाते हैं। इस समस्या से बचने के लिए अच्छी नींद लें और तनाव को दूर करने के लिए व्यायाम की मदद लें।

कैफीन की लत

हाथ-पैर कांपने का एक कारण है जरूरत से ज्यादा कॉफी और चाय का सेवन करना। इससे हाथ कांपने के साथ-साथ आपको अनिद्रा, तनाव, दिल की धड़कन का तेज होना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि दिन में  400 मिलीग्राम कैफीन का ही सेवन करें या फिर चाय और काॅफी पीने की आदत पर लगाम लगाएं। 

दवाईयां से होने वाले साइड इफेक्ट 

इस समस्या का एक कारण दवाईयों से होने वाले साइड इफेक्ट भी हो सकता है। इनमें ब्लड प्रेशर, एंटीडिप्रेसेंट, अस्थमा जैसी दवाईयां शामिल है जो हाथ-पैर के कांपने की परेशानी की वजह बनती है। अगर आपको भी ऐसा महसूस होता है कि किसी दवा से आपके हाथ कांप रहे हैं तो डाॅक्टर को चैक जरूर करवाएं। 

शराब जरूरत से ज्यादा सेवन 

पुरुषों में जरूरत से ज्यादा शराब का सेवन करने से समस्या देखने को मिलती है। हालांकि पांच-छह दिनों में यह समस्या खुद ही ठीक हो जाती है। लेकिन ज्यादा शराब पीने से शरीर पर बुरा असर जरूर पड़ता है। 

Content Writer

Bhawna sharma