समय से पहले क्यों खत्म हो जाती है घुटनों की ग्रीस, कैसे करें बचाव?

punjabkesari.in Tuesday, Jan 21, 2020 - 05:28 PM (IST)

उम्र बढ़ने के साथ घुटनों में दर्द, मांसपेशियां कमजोर होना, कंधों में दर्द और हड्डियां कमजोर होना आम बात है। मगर क्या कभी आपने सोचा है ऐसा क्यों होता है? आइए जानते हैं उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर में ये बदलाव और परेशानियां क्यों आती हैं?

देर रात तक जागना

नींद हमारी बॉडी के लिए बहुत जरुरी है। नींद न पूरी होने की वजह से आपका शरीर दिन प्रतिदिन कमजोर होने लगता है। जिसका ज्यादा असर आपकी हड्डियों और मांसपेशियों पर पड़ता है।

अधिक चिंता

चिंता करने से भी शरीर पर बुरा प्रभाव डलता है। चिंता करने वाला व्यक्ति समय से पहले बूढ़ा हो जाता है। जिस वजह से उसे शरीर में दर्द और अन्य बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

गिरने से लगी चोट

कई बार इंसान चलते-चलते या फिर दौड़ते हुए गिर जाता है, मगर समय रहते उस चोट को इग्नोर करने से बुढ़ापे में जाकर घुटने दर्द या फिर शरीर के किसी अन्य अंग के दर्द का सामना करना पड़ता है।

अधिक वजन

जरुरत से ज्यादा वजन भी घुटनों में दर्द की वजह बनताहै।

कब्ज रहना

रोजाना शरीर की सफाई न होने से भी आपका शरीर कमजोर रहने लगता है।

जल्दी-जल्दी खाने की आदत

जल्दबाजी में भोजन करने से शरीर को जरुरी तत्व नहीं मिल पाते। जिस वजह से शरीर की मांसपेशियां और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।

फास्ट-फूड का अधिक सेवन

फास्ट-फूड में सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है जिस वजह से इसके सेवन से हड्डियां जल्द कमजोर पड़ने लगती हैं।

कम मात्रा में पानी पीना

पानी कम पीने की वजह से भी हड्डियां समय से पहले कमजोर हो जाती हैं।

बॉडी में कैल्शियम की कमी

दूध, पनीर, हरी सब्जियों का सेवन न करना भी कमजोर पड़ती हड्डियों की पहली निशानी हैं।

 

कमजोर होती हड्डियों से राहत पाने के घरेलू नुस्खे...

 

अखरोट

अखरोट में प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ई, बी-6, कैल्शियम और मिनरल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जिस वजह से यह शरीर को मजबूत बनाए रखने में मददगार है। सर्दियों में हो सके तो हर रोज 4 से 5 अखरोट खाएं। महिलाओं के लिए यह बहुत तरीकों से फायदेमंद रहेगा।

नारियल पानी

नारियल पानी में ढेर सारे विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर की हड्डियां बहुत मजबूत बनती हैं।

हरसिंगार के पत्ते

हरसिंगार के पत्ते, फूल और छाल तीनों चीजें हड्डियां मजबूत बनाने में मददगार हैं। औषधीय गुणों से भरपूर हरसिंगार के पत्ते घुटनों की ग्रीस बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके पत्तों को पानी में उबालकर हफ्ते में 2 बार पीने से घुटनों की ग्रीस ठीक हो जाती है।

 

Content Writer

Harpreet