औरतें क्यों होती हैं थायराइड की ज्यादा शिकार? ये है 10 मुख्य वजहें

punjabkesari.in Tuesday, Jul 10, 2018 - 01:50 PM (IST)

थायराइड की समस्या : बदलते और गलत लाइफस्टाइल के कारण लोगों में थायरॉइड की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मगर यह समस्या पुरूषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा देखी जा रही है। थायराइड एक ऐसी बीमारी है, जो महिलाओं में बढ़ती उम्र के साथ-साथ देखने को मिलती है। थायराइड ग्लैंड में हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाने के कारण यह समस्या होती है। ऐसे में आज हम आपको थायराइड के कुछ ऐसे कारण बताएंगे, जिससे सावधानी बरतकर आप इस बीमारी से बच सकती हैं। तो चलिए जानते किन कारणों से महिलाओं को होती है थायराइड की समस्या।

 

महिलाओं में थायराइड के कारण
1. घर हो या ऑफिस, महिलाएं अक्सर छोटी-छोटी बातों के लिए ज्यादा टेंशन और स्ट्रेस ले लेती हैं। इससे थायराइड ग्रंथि पर बुरा असर पड़ता है और हार्मोन असंतुलित हो जाता है, जोकि आगे चलकर थायराइड का कारण बनता है।

2. किसी दवाई के साइड इफेक्ट के कारण भी महिलाओं को यह समस्या हो सकती है। इसलिए किसी भी दवाई को लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
 

3. काम के चक्कर में महिलाएं अपने खान-पान पर ध्यान नहीं देती, जिसके कारण शरीर में आयोडीन और दूसरे जरूर तत्वों की कमी हो जाती है। इसके कारण आप थायराइड की चपेट में आ जाती है।
 

4. महिलाओं में थायराइड होने का एक कारण आनुवंशिक भी है। अगर परिवार के किसी सदस्य को थायराइड है तो उनसे यह बीमारी दूसरे सदस्यों को भी हो सकती है, जिसकी चपेट में सबसे ज्यादा महिलाएं ही आती हैं।
 

5. प्रैग्नेंसी के दौरान गर्भवती महिलाओं को थायराइड होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। क्योंकि इस दौरान महिलाओं के शरीर में बहुत से हार्मोनल बदलाव आते हैं।

6. जरूरत से ज्यादा सोया उत्पाद का सेवन भी आपको थायराइड का शिकार बना सकता है। सोया प्रोटीन, कैप्सूल, और पाउडर का सेवन महिलाओं को थायराइड का शिकार बना देता है।
 

7. महिलाओं में रजोनिवृत्ति भी थायराइड का कारण है। क्योंकि रजोनिवृत्ति के समय महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल परिवर्तन होते है, जो कई बार थायराइड की वजह भी बनती है।
 

8. क्या आपको पता है कि महिलाओं में होने वाला थायराइड सबसे ज्यादा प्रदूषण के कारण होता है। हवा में मौजूद बैक्टीरिया और कण मुंह में जाकर गले की ग्रंथि को नुकसान पहुंचाते हैं, जोकि थायराइड का कारण बनती है।
 

9. सिर, गर्दन और चेस्ट की थैरेपी के कारण के कारण भी महिलाओं को थायराइड की समस्या हो सकती है। इसके अलावा टोंसिल्स, लिम्फ नोड्स, थाइमस ग्रंथि की समस्या या मुंहासे के लिए करवाया गया उपचार भी इस बीमारी की कारण बन सकता है।
 

10. डाइट के चक्कर में अक्सर महिलाएं अपने खान-पान में गड़बड़ी कर लेती हैं। मगर कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन और सोया सप्लीमेंट ज्यादा मात्रा में लेने से भी शरीर में थायराइड हार्मोन का बैलेंस बिगड़ जाता है।

Content Writer

Anjali Rajput