गलत लाइफस्टाइल बनता है पेट खराब की वजह, जानिए राहत पाने के घरेलू नुस्खे

punjabkesari.in Thursday, Sep 12, 2019 - 01:44 PM (IST)

शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण कई बार छोटी आंत में खराब बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं। जिसे आम भाषा में पेट खराब का नाम दिया जाता है। पेट खराब होने के कारणों को तीन हिस्सों में विभाजित किया जाता है। जिनमें खान-पान, अव्यवस्थित जीवनशैली और चिकित्सीय कारण शामिल हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...

खान-पान के कारण

बदलते मौसम के दौरान बाहर का खाने से फूड पॉइजनिंग की समस्या हो जाती है। जिस वजह से आपका पेट खराब हो जाता है। असल में बाहर का खाना बनते वक्त उसमें हाइजीन का ध्यान नहीं रखा जाता जिस वजह से उसमें बैक्टीरिया और वायरस की मात्रा बढ़ जाती है। कई बार जरुरत से अधिक खा लेने से भी पेट खराब की परेशानी हो जाती है। जिसका सीधा असर आपके पाचन तंत्र पर पड़ता है। चिकनाई और मसालेदार भोजन करने से भी आपका पेट जल्द खराब हो जाता है।

गलत जीवनशैली

आपके जीवन की कुछ आदतें आपके पेट खराब होने की वजह बन सकती हैं। जैसे कि... तेजी से भोजन करना या दौड़ते या चलते हुए खाना खाना,तनाव,धूम्रपान,शराब और कैफीन का अधिक सेवन करने से भी पेट जल्द खराब हो जाता है।

डॉक्टरी राय

अब कई ऐसे भी लोग हैं जो न तो बहर का खाते हैं और न ही उन्हें किसी तरह का कोई तनाव या फिर गलत लत है। इन सबके बावजूद उन्हें पेट खराब की समस्या रहती है। असल में जिन लोगों के पेट में अल्सर या फिर आंतों में सोजिश होती है, उनका पेट भी आमूमन खराब रहता है।

पेट खराब में काम आएंगे ये घरेलू नुस्खे...

अदरक

पेट की गड़बड़ी में अक्सर अदरक का इस्तेमाल काफी कारगर होता है। इसके एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल तत्व  पेट दर्द में भी राहत दीलाते हैं। पेट खऱाब में अदरक डालकर नींबू वाली चाय पीना काफी फायदेमंद रहता है।

दही

पेट दर्द में दही का इस्तेमाल काफी फायदेमंद रहता है। दहीं पेट को मजबूती प्रदान करता है साथ ही शरीर में होने वाली कमजोरी को भी कम करता है। पेट खराब के दौरान दहीं में केला डालकर खाने से काफी लाभ मिलता है।

पुदीना

पुदीना एक बेहद हेल्दी हर्ब है। सदियों से इसका इस्‍तेमाल पेट से जुड़ी समस्याओं के समाधान में किया जाता रहा है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाचन क्रिया को सुधारने में भी सहायक होता है। आप पुदीनो को इसकी चटनी बनाकर या फिर पुदीने वाली चाय के रुप में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 

 

 

 

Content Writer

Harpreet