मुंह में छाले होने के पर अपनाये ये देसी उपचार

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2020 - 12:46 PM (IST)

मुंह के छाले बेहद तकलीफदायक होते हैं। ऐसी स्थिति में व्यक्ति के लिए कुछ भी खाना मुश्किल हो जाता है। असल में 80 प्रतिशत लोगों की अपनी गलती की वजह से ही मुंह में छाले होते हैं। हमारे खान-पान और रहन-सहन का बहुत ज्यादा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। अधिक गर्म या फिर मसाले दायक चीजें खाने से मुंह में छाले, बैक्टीरिया और अन्य समस्याएं पैदा होने लगती है। आइए जानते हैं किन-किन कारणों की वजह से मुंह में छाले होते हैं..

जीभ के छाले के कारण

पेट में गर्मी

कुछ लोगों के पेट में गर्मी के कारण मुंह में छाले बनने लगते हैं। गर्मियों में जो लोग गर्म तासीर की वस्तुओं का सेवन करते हैं, उन्हें यह समस्या सबसे अधिक होती है, जिस वजह से मुंह में लाल-लाल छाले हो जाते हैं।

अधिक गर्म चीज का सेवन

कुछ गलत या अधिक गर्म चीज की वजह से छाले हो जाते हैं। कई बार जल्द बाजी में व्यक्ति किसी गर्म चीज का सेवन कर लेता है, उस वजह से भी मुंह में छाले हो जाते है, जो कुछ दिनों में ठीक हो जाते हैं।

डेंचर या ब्रेसेस

मुंह के डेंचर या ब्रेसेस की वजह से भी यह समस्या हो सकती है। खासतौर पर जिन्होंने पहली बार दांतों से जुड़ा कोई ट्रीटमेंट लिया होता है, उन्हें यह समस्या देखने को मिलती है। 

तंबाकू-गुटका

तंबाकू-गुटके इत्यादि का सेवन करने से मुंह में साधारण छालों के अलावा कैंसर वाले छाले भी बन सकते हैं। ऐसे में इन चीजों से दूर रहें। 

बैक्टीरिया

किसी बैक्टीरिया या फिर फंगल इंफेक्शन के कारण भी छाले हो जाते हैं। बैक्टीरिया की वजह समय पर और दिन में दो बार टुथ ब्रश न करना, या फिर रात सोने से पहले मीठे का सेवन करना। 

कॉफी का अधिक सेवन

जो लोग कॉफी ज्यादा पीते हैं, उन्हें भी यह समस्या रहती है।

दवाओं का साइड-इफेक्ट

जो लोग अधिक दवाओं का सेवन करते हैं, उनके मुंह में भी छाले बन जाते हैं। दवाओं में रसायनिक तत्व मौजूद होते हैं, जिनकी वजह से पेट में गर्मी पैदा होती है, जिस कारण मुंह में छाले बन जाते हैं। 

कैंसर और टी.बी. 

कैंसर और टी.बी. जैसी बीमारियों की वजह से भी मुंह में छाले हो जाते हैं।

विटामिन की कमी

शरीर में फोलेट, बी-12 और विटामिन-सी की कमी होने से मुंह में दुर्गंध और छालों की समस्या होती है।

छाले मिटाने के उपाय (Home Remedeis of Mouth Ulcers)

-छालों पर बर्फ मलने से राहत महसूस होती है, छालों की सूजन कम होती है।
-2 चम्मच पानी में 2 चुटकी बेकिंग सोडा मिलाकर घोल तैयार करें, घोल को छालों पर लगाएं।
-नारियल के तेल में थोड़ा शहद मिलाकर छालों पर लगाएं, ऐसा करने से आराम मिलेगा। 
-नींबू, शहद और ग्लिसरीन लगाने से भी छाले ठीक हो जाते हैं।
-हल्दी में एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर छालों पर लगाएं, हल्दी के एंटी बॉटिक तत्व सूजन को कम करते हैं।
-कुछ लोगों को कब्ज की वजह से मुंह में छाले बनते हैं। हर रोज सुबह खाली पेट ऐलोवेरा जूस पिएं, इससे पेट की सफाई अच्छे से होगी। 
-अगर इन सभी उपायों को करने के बावजूद फर्क न दिखाई दे, तो डॉक्टर को एक बार जरूर दिखा लें।

अगर मुंह का छाला ठीक होने पर जुबान पर काला दाग छोड़े तो समस्या गंभीर हो सकती है। तुरंत अपना बॉडी चेकअप करवाएं। 

 

मुंह में छालों के दौरान कुछ बातों का खास ध्यान रखें, जैसे कि...

- ज्यादा चटपटे और नमकीन भोजन का सेवन न करें।
- मुंह की सफाई का खास ध्यान रखें, दिन में 4-5 बार कुल्ला करें और दो बार ब्रश जरूर करें।
- तंबाकू इत्यादि से दूर रहें।
- हर्बल टुथपेस्ट का इस्तेमाल करें।
- अधिक से अधिक पानी पिएं।
- कम बोलें।


 

Content Writer

Harpreet