महिलाओं की बाईं आंख फड़के तो मिलते हैं ये शुभ अवसर!

punjabkesari.in Sunday, Jan 19, 2020 - 12:51 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे शरीर का प्रत्येक अंग हमारे भविष्य के बारे में जानकारी देता है। जिस तरह ज्योतिष लोग हाथ या फिर पांव के तलवे देखकर आपके आने वाले भविष्य के बारे में जानकारी देते हैं, उसी तरह आंख का फड़कना भी आपके आने वाले अच्छे और बुरे वक्त की तरफ इशारा करता है। वैज्ञानिकों की मानें तो आंख का फड़कना आपकी सेहत से भी जुड़ा है, उनके मुताबिक ब्लड प्रेशर हाई या फिर लो होने पर भी आपकी आंख फड़क सकती है। खैर आज हम यहां बात करेंगे आंख फड़कने पर शास्त्रों से जुड़ी कुछ खास बातें...

दाएं आंख का फड़कना

आपने अक्सर लोगों का सुना होगा दाईं आंख फड़के तो यह अच्छा संकेत हैं वहीं बाईं आंख का फड़कना अशुभ माना जाता है। शास्त्रों की मानें तो दाईं आंख का फड़कना पुरुषों के लिए शुभ कहलाता है जबकि बाईं आंख का फड़कना महिलाओं के लिए अशुभ होता है।

बाईं आंख

बाईं आंख का फड़कना महिलाओं के लिए शुभ माना जाता है। ऐसा होने से महिलाओं को सोने-चांदी के ढेर सारे गहने मिलने की आशा होती है। वहीं यदि पुरुषों की दाईं आंख फड़के तो हो सकता है उनका कोई पुराना दुश्मन उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करे। साथ ही उन्हें कुछ आर्थिक संकटों का भी सामना करना पड़ सकता है।

पलकों का फड़कना

कई बार महसूस होता है कि आंख की बजाए केवल पलकें या फिर आइब्रोज फड़कती हैं। यदि ऐसा पुरुषों के साथ हो तो समझ लें उनका आने वाला समय बहुत ही शुभ होने वाला है। उन्हें धन से जुड़े कई लाभ प्राप्त होने वाले हैं। मगर महिलाओं की दाईं आंख फड़के तो उनके लिए यह अशुभ साबित होता है।

कैसे रोकें आंख का फड़कना?

- आंखों को जोर-जोर से झपकाएं।

- पलकों की मालिश करें।

- 30 सेंकेंड तक लगातार आंखें झपकाते रहें।

- कुछ देर तक आंखों को आधा बंद करके आराम से बैठ जाएं।

- पॉजिटिव सोचें।

- किसी गरीब बच्चे को कुछ खाने के लिए दें।

- ठंडे पानी से मुंह धोएं।

तो ये थे आंख फड़कने के पीछे छिपे ज्योतिष कारण। 

Content Writer

Harpreet