क्यों पहनती हैं दुल्हन शादी में मांगटीका? जानिए इसके पीछे का Scientific और धार्मिक कारण

punjabkesari.in Thursday, Feb 02, 2023 - 05:10 PM (IST)

हिंदू धर्म में महिलाओं के सोलह श्रृंगार का भी एक खास महत्व बताया गया है। पति की लंबी उम्र के लिए सुहागनें सोलह श्रृंगार करती हैं। सोलह श्रृंगार में सिर से लेकर पांव तक ऐसी सारी चीजें महिलाएं धारण करती हैं जिसका संबंध पति और अच्छे खुशहाल और पारिवारिक जीवन से जुड़ा होता है। इन्हीं में से एक मांगटीका है। मांग में टीका सुहाग की निशानी मांगा जाता है। सिंदूर और उसके ऊपर टीका पहनने के बाद हर महिला की सुंदरता पर चार-चांद लग जाते हैं। सिर्फ हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम धर्म में भी मांग टीका पहना जाता है। लेकिन मांगटीका क्यों पहना जाता है सोलह श्रृंगार के अलावा मांगटीका पहनने के क्या कारण है आज आपको इसके बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं...

छठा चक्र में पहना जाता है मांगटीका 

माथे के बीच में पहनने वाला मांगटीका हिंदू धर्म में छठा चक्र कहलाता है। छठे चक्र को ही  तीसरी आंख कहते हैं यहां पर शिव और शक्ति मिलकर अर्धनारीश्वर बनाती हैं। अर्धनारीश्वर आधे पुरुष और आधी महिला का प्रतीक होता है।  

वैज्ञानिक कारण भी छिपा है इसमें 

सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक कारणों से भी मांगटीका पहना जाता है। यह तनाव, सिर में दर्द और कई तरह की मानसिक समस्याएं दूर करने में मदद करता है। ऐसा माना जाता है कि मांगटीका पहनने से महिलाओं के शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है और महिलाओं की सूझ-बूझ और कोई भी निर्णय लेने की क्षमता भी बढ़ती है। 

पति द्वारा लगाए गए सिंदूर की रक्षा करता है मांगटीका 

शादीशुदा महिलाएं मांग के बीच में टीका पहनती हैं। यह मांग और माथे के बीचों-बीच पहना जाता है। वेदों की मानें तो महिलाएं जब भी श्रृंगार करती हैं तो उन्हें मांगटीका सबसे पहले पहनना चाहिए। मांग में पहना जाने वाला यह टीका पति के द्वारा लगाए गए सिंदूर की रक्षा करता है। यह माथे पर लटकता हुआ दोनों भवों के बीच में पहुंचता है जहां पर पुरुष तिलक लगाते हैं, इसलिए इसे मांगटीका कहते हैं। 

 अलग-अलग नामों से जाना जाता है 

इसमें अलग-अलग डिजाइन और पैर्टन भी आते हैं। इन डिजाइनों में संस्कृति का भी खास योगदान होता है। राजस्थान में मांगटीका को बोरला और झूमर टिक्का भी कहा जाता है। 

खूबसूरती को लगाता है चार चांद

शादी के दौरान जब दुल्हन के लिए ससुराल की ओर से गहने आते हैं तो उसमें मांगटीका भी आता है। माथे पर लगा हुआ सुहाग की निशानी के साथ-साथ खूबसूरती में भी चार-चांद लगा देता है। 

मुस्लिम दुल्हनें शादी के समय पहनती हैं मांग टीका 

मुस्लिम दुल्हनें अपनी शादी के समय मांगटीका पहनती हैं। इस धर्म में टीका सुहाग की निशानियों में से एक माना जाता है। 

Content Writer

palak