Women Care: इन 4 कारणों से हो सकता है महिलाओं को Vagina में दर्द

punjabkesari.in Monday, Jul 03, 2023 - 01:24 PM (IST)

महिलाओं के लिए वजाइनल हेल्थ का ध्यान रखना भी बहुत ही आवश्यक है। यदि किसी महिला को वजाइना से संबंधी परेशानी हो तो उन्हें उठने बैठने में भी समस्या हो सकती है। इसके अलावा गलत खाने-पीने की आदतें और अनहेल्दी डाइट का सेवन करने के कारण वजाइना में समस्या होती है। इसके कारण खुजली, इरिटेशन और जलन जैसी परेशानियां भी होने लगते हैं। कई बार तो हैवी वर्कआउट के कारण या फिर अचानक से चोट लगने के कारण भी दर्द हो सकता है। इसके अलावा दर्द होने के साथ-साथ कई बार आपको वजाइना में ड्राइनेस, खुजली, डिस्चार्ज, बदबू आना और अनकंफर्ट जैसी समस्याएं भी महसूस हो सकती हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, वजाइना में दर्द इन कारणों से होती है तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

इंफेक्शन 

इंफेक्शन के कारण वजाइना में आपको दर्द हो सकता है। योनि में संक्रमण और दर्द होने के कारण यह परेशानी होती है इसके अलावा यह वायरस योनि के बाहर घाव और छाले भी पैदा करते हैं जिससे काफी दर्द हो सकती है। 

यूटीआई

यूटीआई के कारण वजाइनल दर्द हो सकती है। बैक्टीरिया आपके यूरीनरी ट्रैक्ट में संक्रमण पैदा कर सकते हैं जिसके कारण आपको इस एरिया में दर्द हो सकता है। खासकर यूरिन करते समय आपको दर्द या फिर जलन महसूस हो सकती है। 

मेनोपॉज के बाद 

मेनोपॉज के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं। खासकर शारीरिक रुप से महिलाओं में इस दौरान कई बदलाव होते हैं। इन्हीं बदलावों के कारण वजाइना में भी दर्द हो सकता है। मेनोपॉज के बाद वजाइना में चिकनाई महसूस होने लगती है इसके अलावा योनि में सूखापन भी महसूस हो सकता है जिसके कारण आपको दर्द या फिर जलन होने लगती है। 

बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण 

कई तरह की बैक्टीरियल इंफेक्शन भी वजाइना में दर्द का कारण बन सकती हैं जैसे क्लैमाइडिया और गोनोरिया के कारण योनि में इंफेक्शन होने लगता है जिसके कारण योनि में असहनीय दर्द भी हो सकता है। 

Content Writer

palak