भारत की 80% लड़कियां शादी के बाद क्यों होती हैं मोटी?

punjabkesari.in Thursday, Aug 25, 2022 - 06:17 PM (IST)

शादी के बाद हर किसी की जिंदगी में कुछ ना कुछ बदलाव जरूर आते हैं। फिर वो लड़का हो या लड़की। उसके खाने से लेकर सोने तक की सारी आदतें ही बदल जाती है लेकिन अगर हम इंडियन गर्ल की बात करें , उनकी तो शादी के बाद पूरी की पूरी लाइफ ही बदल जाती है। 80 प्रतिशत लड़कियां शादी के तुरंत बाद ही मोटी होने लगती हैं। एक स्टडी की मानें तो शादी के 5 साल के अंदर 82% महिलाओं का वजन 5 से 10 किलो तक बढ़ जाता है। शरीर के कुछ खास अंग जैसे ब्रेस्ट, हिप्स और टमी में ज्यादा बदलाव आने लगते हैं। 

लेकिन ऐसा क्यों हैं चलिए आपको इसके 5 बड़े कारण बताते हैं।

सबसे पहले तो खाना-पीना

शादी होते ही कपल का घूमना फिरना, लंच डिनर पर जाने का सिलसिला आम हो जाता है और ऐसा लगभग 1 से 2 साल चलता ही रहता है। कभी बाहर का मसालेदार खाना तो कभी किसी घर में हैवी डिनर करना पड़ता है। जबकि शादी से पहले वजन ना बढ़ जाए के डर से लड़कियां एक लिमिट में खाती है जबकि शादी के बाद ये रूटीन बदल जाती है। 

हॉर्मोनल चेंजेस

शादी के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोन्स चेंजेस भी आते हैं। इंटरकोर्स के दौरान भी ऐसा होता है और कई बार ये हार्मोंन्स चेंजेस वजन भी बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। 

अचानक लाइफस्टाइल बदलना 

अचानक बदली रूटीन के चलते भी ऐसा होना मुमकिन हो जाता है। नए घर नए माहौल में लड़कियों को सोने से लेकर उठने तक की सारी रूटीन ही बदल जाती है। वो ना तो टाइम पर खा पाती है ना सो पाती है। जब लाइफस्टाइल गड़बड़ाता है तो वजन अपने आप ही बढ़ सकता है घट सकता है। 

स्ट्रेस भी एक कारण

बहुत ही लड़कियों को ससुराल में अपने आप को एडजस्ट करने में मुश्किल आती है। एकदम जिम्मेदारियों का बोझ कंधे पर आ पड़ता है। उन्हें ठीक तरह से निभाने के चक्कर में कई औरतें तनाव का शिकार हो जाती है और ये तनाव उन्हें या तो कमजोर कर देता है या उनका शरीर फूलने लगता है। 

उम्र का भी असर

वैसे इसके पीछे की एक वजह उम्र भी हो सकती हैं। सेटल होने के चक्कर में आजकल महिलाएं 28 से 30 के बीच शादी करवा रही हैं जबकि मैरिज की सही उम्र 22 से 26 हैं। इसके बाद महिलाएं के शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं। स्टडीज कहती हैं कि 30 की उम्र के बाद मेटाबॉलिक सिस्टम स्लो हो जाता है, जो वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है हालांकि हर किसी के साथ ऐसा हो जरूरी भी नहीं।

प्रेग्नेंसी

शादी के बाद प्रैंगेंसी के चलते भी महिलाएं मोटी हो जाती हैं और कुछ जो लड़किया गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करती है उनके भी वजन बढ़ने के चांसेज बढ़ जाते हैं। हालांकि प्रेगेंसी डिलीवरी के बाद दोबारा आसानी से मेंटेन किया जा सकता है। 

पूरी नींद न लेना

स्टडीज के अनुसार, रोजाना 7-8 घंटे की बहुत जरूरी है लेकिन शादी के बाद बिजी लाइफस्टाइल के चलते महिलाएं पूरी नींद नहीं ले पाती। नींद ना लेने से भी शरीर में हार्मोंनस बैलेंस बिगड़ता है। 

खुद को शादी के बाद भी स्लिम फिट रखने के लिए महिलाएं क्या करें 

एक्सरसाइज ना छोड़ें। समय नहीं मिल रहा तो सैर, योग के लिए 30 मिनट का समय जरूर निकालें।

घर का काम खुद करें जैसे बर्तन- कपड़े धोना और झाड़ू पोंछा। इससे नैचुरल एक्सरसाइज होती रहेगी। 

खूब सारा पानी पिएं। फाइबर युक्त आहार ज्यादा खाएं। बाहर के खाने का परहेज करें। 

डिनर में हल्का खाने की कोशिश करें और छोटे-छोटे मील में खाना खाएं। 

खुश और तनाव मुक्त रहें। पूरी नींद जरूर लें। 

एक बार आपने ये टिप्स अपना लिए तो आपका वजन कंट्रोल  से बाहर नहीं जाएगा। अगर आपको लगता है कि शादी के बाद महिलाओं के मोटे होने का अऩ्य कोई कारण भी है तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। 
 

Content Writer

Vandana