इन कारणों से आती है हड्डियों में सूजन, जानिए किस तरह करें समस्या से बचाव

punjabkesari.in Tuesday, Feb 21, 2023 - 11:30 AM (IST)

हड्डियों से जुड़ी कोई भी समस्या नजरअंदाज करने के कारण स्वास्थ्य को नुकसान भी हो सकता है। खासकर कई बार लोग हड्डियों में होने वाली सूजन के पीछे का कारण नहीं समझ पाते जिसके कारण उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या को मेडिकल भाषा में ऑस्टियोमाइलाइटिस कहते हैं। यह एक तरह की इंफेक्शन होती है जो रक्त के जरिए हड्डियों में पहुंच जाती है। खासकर डायबिटीज और किडनी से संबंधित बीमारियों के मरीजों में यह समस्या हो सकती है। इसके अलावा यदि कोई चोट के कारण हड्डियों में इंफेक्शन हो जाए तो भी सूजन हो सकती है। लेकिन हड्डियों में सूजन क्यों होती है इसके लक्षण क्या और आप इससे कैसे बचाव कर सकते हैं आज आपको इसके बारे में बताएंगे...

क्यों होती है हड्डियों में सूजन?

हड्डियों में सूजन हड्डियों में इंफेक्शन होने के कारण होती है। यह कई तरह की हो सकती है। किसी भी उम्र में लोगों को इस समस्या का खतरा रह सकता है। इसके अलावा यदि किसी तरह की हड्डियों में चोट लगी है तो भी इंफेक्शन हो सकता है।

PunjabKesari

किन कारणों से होती है सूजन 

इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं। डायबिटीज की बीमारी, स्मोकिंग के कारण और हड्डियों में इंजरी यह समस्या बढ़ भी सकती है। इसके अलावा जीवाणु संक्रमण के कारण, ब्लड से जुड़ी परेशानियां, सर्जरी के कारण, स्मोकिंग का सेवन करने से, एचआईवी या एड्स होने पर, ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन करने से इस समस्या का जोखिम बढ़ सकता है। 

लक्षण 

हड्डियों में सूजन होने पर दर्द और अकड़न हो सकता है। इसके अलावा बुखार, मतली जैसी परेशानियां भी आपको घेर सकती हैं। इसके अलावा हड्डियों में तेज दर्द, बुखार और कमजोरी, बहुत ज्यादा ठंड लगना, ज्यादा पसीना आना भी इसी समस्या के लक्षण हो सकते हैं। 

PunjabKesari

कैसे करें अपना बचाव?

अपनी डाइट का खास ध्यान रखें, हड्डियों में यदि कोई चोट लगी है तो डॉक्टर की सलाह लेकर जांच और सही इलाज लें। इसके अलावा यदि आप डायबिटीज और किडनी से जुड़ी किसी भी बीमारी से पीड़ित हैं तो बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static