इस वजह से गुस्से में रहती थी प्रियंका, शादी से मिली खुशियां

punjabkesari.in Friday, Sep 27, 2019 - 05:49 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा अपने आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन में बहुत बिजी है। ऐसे में उनके सोशल मीडिया पर अपने परिवार के लिए बहुत ही प्यार दिख रहा है। कभी वो अपनी मां या भाई की तस्वीर शेयर करती है या अपने प्रिय पति 'निक जोनस' की, उनका प्यार पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। मगर हमेशा खुश दिखने वाली प्रियंका अपने पिता अशोक चोपड़ा को बहुत मिस करती है। उनके अचानक मृत्यु ने उन्हें अंदर से तोड़ कर रख दिया था। वो इमोशनली बहुत कमजोर हो चुकी थी। 

प्रियंका ने द स्काई इज पिंक फिल्म के दौरान ही शादी रचाई थी। उनका कहना है कि शोनाली बोस के साथ काम करने और अदिति का किरदार निभाने पर उन्हें एक पैरेंट और किसी के खोने का दर्द अच्छे से समझ आया था। वो समझ चुकी है कि किसी के साथ बिताए हुए पल ही सबसे ज्यादा खूबसूरत होते है। प्रियंका इस दौरान बहुत गुस्से और चिड़चिड़ाहट में रहती थी। उन्हें हर छोटी बात का स्ट्रेस होने लगा था। 

वो अपने पिता को बहुत याद करती है। जब उनकी शादी हो रही थी तब उन्हें एक ही बात खल रही थी कि उनके पिता प्रियंका की शादी देखना चाहते थे और कहते थे कि वो सूट कब सिलवाए, लेकिन शादी के वक्त वे उनके साथ नहीं थे। उनकी मां का शादी की रस्में अकेले संभालना उन्हें और भी परेशान कर रहा था। वो कहती है कि इस शादी से और फिल्म से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है। बता दें कि द स्काई इज पिंक 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। 

 

Content Writer

shipra rana