Real Brides: लुक में लगाएं चार चांद, ट्राईं करें Manish Malhotra के डिजाइनर लहंगे

punjabkesari.in Thursday, Nov 18, 2021 - 01:57 PM (IST)

हर दुल्हन का सपना होता है कि वह अपनी शादी में पसंदीदा डिजाइनर लहंगा पहनें। अगर डिजाइनरों की बात करें तो भारतीय फैशन डिजाइन मनीष मल्होत्रा के लहंगे सिर्फ सेलिब्रिटी दुल्हनें ही नहीं बल्कि आम लड़कियों की भी पसंद है। मनीष मल्होत्रा के लहंगे, साड़ी और अन्य पोशाक बॉलीवुड से लेकर आम लड़कियों के बीच एक ट्रेंडसेटर है इसलिए MM ने भारतीय महिलाओं के दिलों में अपने लिए एक अलग जगह बनाई है।

आज हम आपको मनीष मल्होत्रा की लहंगों में कुछ रियर ब्राइड्स की तस्वीरें दिखाएंगे। अगर आप भी जल्दी दुल्हन बनने वाली हैं तो मनीष मल्होत्रा की इन शानदार क्रिएशन से अपने लिए आइडिया ले सकती हैं।

मनीष मल्होत्रा का डीप-ह्यू लहंगा विद ट्रेडिशनल फील।

ऑफबीट स्टील ग्रे फ्लोर-डस्टिंग लहंगा।

फेरी टेल वाली फीलिंग चाहती हैं तो आप मनीष मल्होत्रा का कपकेक ह्यू लहंगा भी ट्राई कर सकती हैं।

इंगेजमेंट पार्टी या वेडिंग रिसेप्शन के लिए आप मनीष मल्होत्रा का सेक्विनड लहंगा (sequinned lehenga) भी ट्राई कर सकती हैं।

मिंट ग्रीन लहंगे के साथ केप स्लीव ब्लाउज के बारे में आपका क्या ख्याल है।

अपनी शादी के लिए आप इस तरह का पेस्टल स्वारोवस्की क्रिस्टल लहंगा भी चुन सकती हैं।

सर्दियों के लिए मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया वेलवेट लहंगा (velvet lehenga) भी बेस्ट ऑप्शन है।

अगर आप लाल रंग का लहंगा पहनना चाहती हैं तो मनीष मल्होत्रा की इस क्रिएशन से आइडिया ले सकती हैं।

Content Writer

Anjali Rajput