भोलेनाथ को करना प्रसन्न तो राशि अनुसार करें इन मंत्रों का उच्चारण

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2020 - 07:28 PM (IST)

सावन का महीना आज से शुरू हो गया है। मान्यता है कि यह महीना भगवान शिव को अति प्रिय होता है। ऐसे में इस पावन महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोग उनकी पूजा- अर्चना करते है। मगर राशि के हिसाब से कुछ मंत्रों का उच्चारण करने से भगवान जी की असीम कृपा पाई जा सकती है। तो चलिए जानते है उन मंत्रों के बारे में...

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की पूजा- अर्चना करने में बिल्व पत्रों को चढ़ाते हुए 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र उच्चारण करना चाहिए। 

वृष राशि

इस राशि के लोगों को भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए शिव पूजा करने के बाद उनके द्वादश ज्योतिर्लिंग के मंत्रों को पढ़ना चाहिए। 

सौराष्ट्रे सोमनाथं च श्रीशैले मल्लिकार्जुनम्।
उज्जयिन्यां महाकालमोंकारं ममलेश्वरम् ॥

परल्यां वैद्यनाथं च डाकिन्यां भीमाशंकरम्।
सेतुबंधे तु रामेशं नागेशं दारुकावने॥

वाराणस्यां तु विश्वेशं त्र्यंबकं गौतमीतटे।
हिमालये तु केदारम् घुश्मेशं च शिवालये॥

एतानि ज्योतिर्लिङ्गानि सायं प्रातः पठेन्नरः।
सप्तजन्मकृतं पापं स्मरणेन विनश्यति॥

मिथुन राशि

इस राशि के लोगों को 'ॐ नम: शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नम:' का जाप कर भगवान के असीम कृपा की प्राप्ति होगी। 

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को 'ॐ चंद्रमौलेश्वर नम:' के मंत्र का उच्चारण करने से शुभ फल मिलेगा। 

सिंह राशि

जिन लोगों की राशि सिंह राशि है उन्हें महादेव को प्रसन्न् करने के लिए 'ॐ नम: शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नम:' मंत्र का उच्चारण करना चाहिए। 

कन्या राशि

इन्हें सावन के इस पावन महीने में 'ॐ नमो शिवाय कालं ॐ नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे उनको दुखों का अंत हो जीवन में खुशहाली का आगमन होगा। 

तुला राशि 

इस राशि के जातकों को  'ॐ नमो शिवाय' मंत्र का जाप करने से कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को इस पूरे महीने मेंं 'ॐ हौम ॐ जूँ स:' मंत्र का जाप करने के विशेष लाभ होगा। 

धनु राशि

इस राशि को लोगों को  'ॐ नमो शिवाय गुरु देवाय नम:' मंत्र का जाप करना काफी शुभफलदायी होगा। इससे उनकी जिंदगी में आने वाली परेशानियों का अंत हो आने वाली जिंदगी सुखमय बितेगी। 

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को सावन के महीने में मनोकामना को पूरी करने के लिए 'ॐ हौम ॐ जूँ स:' मंत्र का जाप करना चाहिए।

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों को सफलता, सुख- समृद्धि के लिए  'ॐ हौम ॐ जूँ स:' मंत्र का जाप करना शुभ होगा। 

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को शिव जी की असीम कृपा पाने के लिए भगवान जी पूजा करने के साथ 'ॐ नमो शिवाय गुरु देवाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। 
 

Content Writer

neetu