बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं रवा केसरी का भोग

punjabkesari.in Wednesday, Jan 25, 2023 - 12:33 PM (IST)

कल पूरे भारत में बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। बसंत वाले दिन घर में पीली डिश बनाकर मां सरस्वती को भोग लगाया जाता है। ऐसे में अगर आप भी पीली चीज बनाने की सोच रहे हैं तो साउथ इंडियन डिश रवा केसरी बनाकर खा सकते हैं। इसका स्वाद सूजी के हलवे की तरह ही होता है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

सूजी - 2 कप
चीनी - 2 कप 
केसर - 2 चुटकी
काजू - 10-12
बादाम - 10-12
पिस्ता - 10-12
देसी घी - 5 टेबलस्पून 
इलायची पाउडर - 1 टीस्पून  
पानी - 1 कप
टूटी फ्रूटी - 1 कप

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करने के लिए रख दें। 
2. जब घी गर्म हो जाए तो उसमें सूजी डालकर मीडियम आंच पर भून लें। 
3. साथ ही एक बर्तन में पानी और चीनी डालकर मीडियम आंच पर रख दें। 
4. फिर केसर को हल्का सा कूट कर उसे चाशनी में डाल दें। 
5. साथ में सूजी को भी करछी की मदद से चलाते रहें। 
6. सूजी को सिकने दें और काजू, बादाम, पिस्ता एक बाउल में डालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। 
7. फिर ड्राई फ्रूट्स को सूजी के मिश्रण में डालें और मिक्स कर दें। 
8. चाशनी को भी देखते रहें जैसे उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दें। 
9. इसके बाद सूजी पर ध्यान दें जैसे सूजी गोल्डन हो जाए तो उसमें चाशनी मिक्स कर दें। 
10. मिश्रण को करछी के साथ चलाएं और ऐसा तब तक करें जबतक यह गाढ़ा न हो जाए। 
11. कढ़ाई को ढक दें और मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं। 
12. जैसे मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें। रवा केसरी को कुछ देर भाप में पकने दें। 
13. आपका टेस्टी रवा केसरी बनकर तैयार है। टूटी फ्रूटी और काजू के साथ गर्निश करके सर्व करें।  


 

Content Writer

palak