डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है आम की चटनी, जानिए इसकी चटपटी रेसिपी

punjabkesari.in Tuesday, Mar 29, 2022 - 05:32 PM (IST)

गर्मियों में चटनी, आम, और खट्टी चीजें सब बहुत ही चाव से खाते हैं। चटनी खाने से मुंह का स्वाद भी बदल जाता है। बहुत से लोग चटनी खाते तो हैं लेकिन इससे होने वाले फायदों के बारे में नहीं जानते। चटपटा खाने के शोकिन लोग आम की चटनी का सेवन जरुर करते हैं। इस मौसम में ज्यादातर लोगों को पेट खराब, थकान, आलस जैसी समस्याएं हो जाती हैं। पाचनतंत्र कमजोर होने के कारण इन दिनों भारी खाना पचाने में शरीर को समस्या होती है। लेकिन आम की हल्की चटनी का सेवन करके आप अपने पाचन तंत्र को तंदरुस्त रख सकते है। आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में...

पोषक तत्वों से भरपूर 

कच्चे आम की चटनी पोषक तत्वों से भरपूर मानी जाती है। इसमें विटामिन - ए, विटामिन - सी, कैल्शियम, मेग्निशियम और आयरन से भरपूर मात्रा पाई जाती है। आम की चटनी पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाती है। इसमें एसिड की मात्रा भरपूर पाई जाती है जोकि पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करती है। खट्टी - मीठी होने की वजह से यह चटनी बच्चों को भी बहुत ही पसंद आती है। 

डायबिटीज रोगियों के लिए होती है फायदेमंद 

पिसी हुए कच्चे आम की चटनी डायबिटीज से लड़ रहे रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। इसमें पाए जाने वाले तत्व शूगर को कंट्रोल में करते हैं। आयुर्वेद विद्धा के मुताबिक, आम की पत्तियों को शूगर का रामबाण इलाज माना जाता है। 

त्वचा की चमक और निखार  बढ़ाए

विटामिन - ए और विटामिन - सी से भरपूर होने यह त्वचा की चमक बनाने में भी सहायता करती है। इसके अलावा इसमें आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन - सी से भरपूर आहारों का सेवन करने से त्वचा स्वस्थ रहती है। स्किन में फ्री रेडिकल्स से लड़ने के लिए और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी कच्चा आम बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। 

कच्चे आम की चटनी बनाने की विधि

 सामग्री 

हरी मिर्च - 2 
काला नमक - 1/2 चम्मच 
जीरा पाउडर - 1/2 चम्मच 
काली मिर्च - 1 चम्मच
धनिया - 1 कप 
कच्चे आम - 250 ग्राम
पुदीना - 6-7 पत्ते
लहसुन - 2 कप 
पानी - 2 कप 

बनाने की विधि 

1. इसे बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को छीलकर उसे निकलने वाले गूद को अलग करके रख लें। 
2. लहसुन को छील लें। पुदीना और धनिए के पत्ते को धोकर एक जगह पर रख लें। 
3. फिर मिक्सर में पुदीना, धनिया और हरी मिर्च और कच्चे आम को डालकर एक मिश्रण तैयार कर लें। 
4. मिक्सर में थोड़ा सा पानी भी डाल दें और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। 
5. पेस्ट में काली मिर्च, नमक, और काला नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 
6. आपके कच्चे आम की चटनी बनकर तैयार है। यदि आप खट्टी मीठी चटनी का स्वाद लेना चाहते हैं तो आप इसमें चीनी भी मिला सकते हैं। 

Content Writer

Anjali Rajput