Ravivar Upay: रविवार के दिन भूलकर भी न करें ये चीजें, हो जाएंगे कंगाल

punjabkesari.in Saturday, Jan 06, 2024 - 07:30 PM (IST)

रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित किया गया है। कहते हैं इस दिन सूर्य भगवान की पूजा करके जल चढ़ाने पर भगवान सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। वहीं कई लोग इस दिन भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखते हैं। हालांकि इस दिन छुट्टी भी होती है और कई लोग शॉपिंग करने भी निकल जाते हैं। हालांकि कुछ ऐसी चीजें होती हैं तो रविवार के दिन नहीं खरीदनी चाहिए, ये अशुभ होता है।

जैसे लोहे का सामान, फर्नीचर, गार्डनिंग, हार्डवेयर, घर बनाने की वस्तु और गाड़ी का सामान नहीं खरीदना चाहिए। इन चीजों की खरीदारी करना अशुभ माना जाता है। इसके अलावा रविवार को ये नहीं करना चाहिए...

रविवार को ये न करें..

1. इस दिन तांबे से बनी चीजों तो बेचने से बचना चाहिए। तांबे के अलावा सूर्य से संबंधित अन्य धातु या वस्तुएं भी नहीं बेचनी चाहिए।


2. इस दिन काले, नीले, कत्थई और ग्रे रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। कले या नीले रंग से मिलते जुलते कपड़े भी न पहनें।
3. नमक न खाएं। इससे हेल्थ पर असर पड़ता है और साथ ही हर काम में रुकावट आती है। खासतौर पर सूर्यास्त के बाद तो इस दिन नमक बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।


4. इस दिन अपने पार्टनर से शारीरिक संबंध बनाना और मांस- मदिरा का सेवन करने बचना चाहिए। इस दिन शनि से संबंधित पदार्थों का भी सेवन करने से बचें
5.जिन लोगों की रविवार को छुट्टी होती है वो इस दिन बाल कटवाते हैं, पर ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे सूर्य कमजोर होता है।

Content Editor

Charanjeet Kaur