करियर में आ रही दिक्कतें होगी दूर, रविवार को करें ये अचूक उपाय

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2024 - 06:18 PM (IST)

सप्ताह में हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित है। वैसे ही रविवार का दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव का माना जाता है। सूर्य को ऊर्जा का स्त्रोत माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में उन्हें पिता, सरकारी कार्यों, आत्मविश्वास और मान-सम्मान आदि का कारक भी माना जाता है। रविवार के दिन पूरे विधि-विधान और कुछ उपाय के साथ सूर्य देव की कृपा पाई जा सकती है। इस दिन कुछ अचूक उपाय करने से व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में मान-सम्मान मिलता है। तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में। 

करियर संबंधी समस्याएं होगी दूर 

यदि आप करियर में उन्नति पाना चाहते हैं तो रविवार वाले दिन झाड़ू खरीदें और किसी मंदिर में रख दें। इस उपाय को करने से करियर से जुड़ी समस्याएं दूर होती है इसके अलावा इस उपाय को करने से धन संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। 

आत्मविश्वास बढ़ेगा 

रविवार वाले दिन सुबह जल्दी उठें और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दें। ऐसा माना जाता है कि उगते सूर्य को जल देने से करियर में तरक्की होती है। आत्मविश्वास बढ़ता है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। 

पूरी होगी हर मनोकामना 

यदि आप किसी मनोकामना को पूरा करना चाहते हैं तो रविवार वाले दिन बरगद के पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखें। फिर इसे नदी में बहा दें। इस उपाय को करने से आपकी हर मनोकामना पूरी होगी। 

गृह कलेश होगा दूर

रविवार वाले दिन घर में सूर्य यंत्र स्थापित करें। इससे सुख-समृद्धि आएगी और गृह कलेश भी दूर होगा।  

सूर्य होगा मजबूत 

रविवार वाले दिन अपने पिता के साथ समय बिताएं। सूर्य को पिता का कारक माना जाता है ऐसे में इस दिन उनके साथ समय बिताने और उनकी सेवा करने से सूर्य मजबूत होता है। 

नोट: ऊपर दी गई सूचना सिर्फ जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है। 

Content Writer

palak