रवि दुबे ने डिलीट किया इंस्टाग्राम, इस वजह से एक्टर ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी

punjabkesari.in Saturday, Mar 27, 2021 - 04:17 PM (IST)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए ही स्टार्स अपने फैंस के साथ टच में रहते हैं। सोशल मीडिया साइट्स से ही फैंस को पता चलता है कि उनके चहेते स्टार्स क्या कर रहे हैं और कहां हैं। लेकिन अगर आपको यह पता चला कि आपके फेवरेट स्टार सोशल मीडिया से दूर हो गए हैं तो? आप परेशान तो होंगे। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल फेमस टीवी एक्टर रवि दुबे ने इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया है।

एक्टर ने शेयर की पोस्ट

दरअसल रवि ने एक पोस्ट भी शेयर की है जिसमें उन्होंने फैंस को इस बात की जानकारी दी है कि वह इंस्टाग्राम डिलीट करने जा रहे हैं। इस पोस्ट के बाद फैंस चिंता में हैं कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि रवि को अपना अकाउंट तक डिलीट करना पड़ा।

सामने आया यह कारण

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ravi Dubey 1 (@ravidubey2312)

खबरों की मानें तो रवि ने सिर्फ अपने फोन से इंस्टाग्राम एप डिलीट किया  उन्होंने अकाउंट डिलीट नहीं किया है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट की मानें तो रवि ने अपना इंस्टाग्राम इसलिए डिलीट किया है क्योंकि वह अपने आने वाले नए प्रोजेक्ट्स पर फोकस करना चाहते हैं। साथ ही खबरें ये भी हैं कि वह पत्नी सरगुन के साथ कुछ समय भी बीताना चाहते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक रवि इन दिनों काफी बिजी हैं। इसलिए वह कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना रहे हैं।

गौरतलब है कि रवि दुबे इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज 'जमाई 2.0' को लेकर काफी चर्चा में हैं। साथ ही वह पत्नी सरगुन के साथ शो उडारियां में भी बिजी हैं लेकिन फैंस को जल्द इस बात का ही इंतजार रहेगा कि वह वापिस कब सोशल मीडिया पर आएं।

Content Writer

Janvi Bithal