13 साल की हुईं रवीना की बेटी, इस अंदाज में सेलिब्रेट किया बर्थ डे

punjabkesari.in Saturday, Mar 17, 2018 - 09:57 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा का कल जन्मदिन था। राशा ने कल अपना 13वां जन्मदिन मुंबई में याट पर मनाया। उनकी बर्थ डे सेलिब्रेशन में उनकी गर्ल गैंग  भी शामिल थी। 

इस दौरान रवीना ने व्हाइट रिप्ड जीन्स के साथ ब्लू और व्हाइट कलर की टॉप वियर की थी, जिसमें वह स्टनिंग लग रही थी। इसी के साथ उन्होंने ब्राउन कलर का बैग कैरी किया था। वहीं, बर्थ डे गर्ल ने ग्रीन कलर की शॉर्ट ड्रैस वियर की, जिसके साथ व्हाइट स्नीकर्स पहने थे।

उनकी ड्रैस की कमर पर ब्राउन कलर की बेल्ट लगी हुई थी। राशा ने अपनी फ्रैंड्स के साथ खूब मस्ती की। रवीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी बेटी के साथ कई तस्वीरें शेयर की।

चलिए हम आपको रवीना की बेटी राशा के जन्मदिन की कुछ तस्वीरें दिखाते है जिसमें वह खूब एन्जॉय करती नजर आ रही है। 

 

 

Punjab Kesari