चूहों को घर से भगाने का नया तरीका! एक बिस्किट से होगी उनकी एंट्री बैन

punjabkesari.in Sunday, Oct 05, 2025 - 04:11 PM (IST)

नारी डेस्क : घर में चूहों का आतंक हर किसी के लिए सिरदर्द बन जाता है। ये न केवल चीजों को कुतरते हैं, बल्कि बीमारियां फैलाने का भी बड़ा कारण बनते हैं। अचानक किसी अलमारी, रसोई या बिस्तर के पास से चूहा निकल आए तो डर और गुस्सा दोनों साथ में आते हैं। बाजार में चूहे भगाने या मारने के कई उत्पाद उपलब्ध हैं, लेकिन अगर आप जीवहत्या नहीं चाहते और एक सुरक्षित, प्राकृतिक उपाय ढूंढ रहे हैं, तो यह देसी नुस्खा आपके काम आएगा।

PunjabKesari

चूहों को भगाने का अनोखा जुगाड़

अब चूहों से छुटकारा पाने के लिए किसी महंगे प्रॉडक्ट की जरूरत नहीं है। शिप्रा राय द्वारा बताए गए इस आसान घरेलू उपाय में सिर्फ एक बिस्किट और कुछ आम रसोई के सामान की मदद से आप चूहों को घर से बाहर भगा सकते हैं। यह तरीका न केवल सस्ता है बल्कि सुरक्षित और असरदार भी है।

PunjabKesari

जरूरी सामग्री

1 बिस्किट (मीठा या नमकीन)

½ चम्मच बेकिंग सोडा

कुछ बूंदें विनेगर (सिरका)

कुछ बूंदें सरसों का तेल

यें भी पढ़ें : दुनिया की ये 5 खतरनाक जगहें जिन्हें आज तक किसी ने नहीं देखी!

कैसे करें तैयारी

सबसे पहले एक बिस्किट लें और उस पर आधा चम्मच बेकिंग सोडा समान रूप से फैला दें। इसके बाद कुछ बूंदें विनेगर की डालें, जिससे हल्का झाग बन जाएगा। अब थोड़ा सा सरसों का तेल ऊपर से डालकर बिस्किट पर अच्छी तरह फैला दें। इस मिश्रण की तेज खुशबू चूहों को अपनी ओर आकर्षित करती है, लेकिन अंदर मौजूद सामग्री उनके लिए असहज माहौल बनाती है, जिससे वे घर से दूर भागने पर मजबूर हो जाते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shipra Rai (@shiprarai2000)

इस्तेमाल का तरीका

इस तैयार बिस्किट को घर के उन कोनों या जगहों पर रखें जहां चूहों का आना-जाना सबसे ज्यादा होता है। जैसे रसोई की अलमारी, सिंक के पास, स्टोर रूम के कोने, या फर्नीचर के नीचे। ध्यान रखें कि बिस्किट को बच्चों या पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें।

यें भी पढ़ें : Liver के लिए सबसे बेस्ट है ये कड़वी सब्जी की पत्तियां, पूरी तरह हो जाएगा Detox

क्यों कारगर है ये उपाय

यह जुगाड़ चूहों को मारने के बजाय भगाने का काम करता है। जब चूहा इस बिस्किट को खाता है, तो बेकिंग सोडा उसके पेट के एसिड से मिलकर गैस बनाता है। इससे उसे पेट में असहजता महसूस होती है और वह घर से बाहर भागने लगता है। विनेगर और सरसों का तेल इस मिश्रण को और भी असरदार बनाते हैं।

PunjabKesari

इन बातों का रखें ध्यान

यह उपाय पूरी तरह घरेलू है, लेकिन इसके साथ कुछ सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है ताकि यह प्रभावी साबित हो सके। सबसे पहले, घर की सफाई पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि गंदगी और बिखरा हुआ खाना चूहों को आकर्षित करता है। खाने-पीने की चीजों को हमेशा ढककर रखें और कचरा समय पर फेंकें, ताकि चूहों को वहां ठहरने या खाने का कोई कारण न मिले। इसके अलावा, अगर कुछ दिनों बाद भी चूहे दिखाई दें, तो नया बिस्किट बनाकर फिर से रख दें। इस तरह यह नुस्खा लगातार असर दिखाता रहेगा और चूहे घर से दूर रहेंगे।

यह देसी उपाय सस्ता, सुरक्षित और असरदार है। इसमें किसी तरह का जहर नहीं होता, इसलिए यह पर्यावरण और घर दोनों के लिए सुरक्षित है। अगर आप भी चूहों से परेशान हैं, तो एक बार इस बिस्किट वाले नुस्खे को जरूर आजमाएं और देखें कैसे आपके घर से चूहे खुद-ब-खुद गायब हो जाते हैं!


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static