इस लड़की के लिए धड़कता था रतन टाटा का दिल, चीन की वजह से अधूरी रह गई मोहब्बत

punjabkesari.in Wednesday, Dec 28, 2022 - 02:18 PM (IST)

जहां आज के जमाने में लोग पैसे के पीछे भाग रहे हैं तो वहीं शख्स ऐसे भी हैं जो बेशुमार दौलत  होने के बावूजूद बेहद सादगी से अपना जीवन बिता रहे हैं। हम बात कर रहे हैं  महान भारतीय उद्योगपति, पद्म भूषण, पद्म विभूषण रतन टाटा जी की जो आज 85 साल के हो गए हैं।रतन टाटा भारत के बड़े बिजनेस टाइकून के अलावा एक मोटिवेटर के तौर पर भी जानें जातें हैं। लेकिन क्या आप कभी साेच सकते हैं कि इस बड़े दिल वाले इंसान को भी कोई दिल तोड़ सकता है। 


जी हां, रतन टाटा की  लव लाइफ भी एक आम आदमी की तरह ही थी। जब उनकी प्रेमिका ने उनसे शादी करने से मना कर दिया तो रतन टाटा ने फिर कभी शादी न करने का फैसला किया।  अपनी लवस्टोरी का जिक्र करते हुए उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि- कार्नेल यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर की डिग्री हासिल करने के बाद। उन्होंने लॉस एंजलिस शहर में एक नौकरी करना शुरू की, तभी उन्हें वहां रहने वाली, एक लड़की से प्यार हो गया। वह आज भी उन पलों को, अपनी जिंदगी का सबसे बेहतरीन समय मानते हैं। 


रतन टाटा ने बताया था कि वह उस लड़की से बहुत प्यार करते थे और दोनों शादी करने का भी मन बना चुके थे, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि उनकी शादी का सपना हमेशा- हमेशा के लिए टूट गया। दरअसल उन दिनों टाटा की दादी की तबीयत खराब हो गई थी, ऐसे में उन्होंने भारत जाने का फैसला लिया। उन्होंने उस लड़की को भी साथ में चलने को कहा लेकिन उस  भारत और चाइना का युद्ध चल रहा था, जिसके चलते लड़की के परिवार वालों ने उसे भेजने से इंकार कर दिया।


रतन टाटा ने एक बार यह भी कहा था कि-मुझे अपनी लाइफ में 4 बार प्यार हुआ, लेकिन चारों बार हालात ऐसे बने कि किसी न किसी कारण से सिर पर सेहरा बंधते-बंधते रह गया। उनका मानना है कि अच्छी बात है कि उनकी शादी नहीं हो सकी, यदि होती तो हालात ज्यादा कठिन हो जाते। एक बार उन्होंने यह भी कहा था कि- आपको तब तक अकेले होने का मतलब समझ नहीं आता, जबतक आप एक साथी की चाह में अकेलापन महसूस नहीं करते हैं। आपको बूढ़े होने से डर नहीं लगता, लेकिन जब आप बूढ़े हो जाते हैं तो आपको समझ आता है कि दुनिया बहुत मुश्किल है"। 


रतन टाटा अपने दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। मुंबई आतंकी हमले के दौरान मुंबई में उनकी पांच सितारा होटल को निशाना बनाया गया तब उन्होंने अपने कर्मचारियों की खुले हाथों से मदद की। वही ताज होटल पर हमले के बाद रतन टाटा खुद वहां पहुंचे थे। वह खुद घायल के घर गए थे। रतन टाटा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है, जहां वह अपनी पुरानी तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं।
 

Content Writer

vasudha