दिल छू लेने वाला पल...ताज होटल के कर्मचारी की दरियादिली देख Emotional हुए रतन टाटा

punjabkesari.in Saturday, Sep 25, 2021 - 02:13 PM (IST)

बिजनेस टाईकून रतन टाटा ऐसे  उद्योगपति हैं, जिनका नाम पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। वह कारोबार के साथ - साथ अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। रतन टाटा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर लोगों का टैलेंट दुनिया तक पहुंचाते रहते हैं। अब उन्होंने अपने पोस्ट में एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देख आप तारीफ किए बीना नहीं रह पाएंगे।  

लाखों दिलों को जीतने वाली इस तस्वीर में मुंबई के ताजमहल पैलेस का एक कर्मचारी अपने छाते से एक कुत्ते को भी भीगने से बचाते हुए नजर आ रहा है। रतन टाटा इसके कैप्शन में लिखा-  'काफी तेज हो रही बारिश में भी इस ताज कर्मचारी ने अपना छाता एक डाॅग के साथ शेयर किया। मुंबई की भागदौड़ में यह एक दिल छू लेने वाला पल है। इस तरह का व्यवहार आवारा पशुओं के लिए लम्बा रास्ता तय करते हैं।'


इस तस्वीर ने देखते ही देखते सोशल मीडिया पर अलग जगह बना ली। लोगों ने इस कर्मचारी के साथ- साथ  रतन टाटा की भी खूब तारीफ की। एक यूजर ने लिखा-  “सर, ये ताज कर्मचारी अपनी दयालुता के लिए सैलरी हाइक या कुछ खास पाने का हकदार है। बता दें कि इस पोस्ट को अब तक एक मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 


भारत के सबसे प्रतिष्ठित उद्योगपतियों में से एक रतन टाटा को उनके समाजसेवा के कामों के लिए खास तौर पर जाना जाता है। उन्हें भारत के दो सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण (2000) और पद्म विभूषण (2008) से भी नवाजा  जा चुका है।
 

Content Writer

vasudha