फ्लाइट की एमरजेंसी लैंडिंग से डरी Rashmika Mandanna, फैंस के साथ शेयर किया अपना दर्द

punjabkesari.in Sunday, Feb 18, 2024 - 05:54 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी खूबसूरती और क्यूट अदाओं के चलते वह फैंस से सुर्खियां ले ही लेती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ अपने से जुड़ी हर अपडेट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक शॉकिंग खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनके साथ एक शॉकिंग हादसा होते-होते रह गया और इससे वह बाल-बाल बची हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने साथ हुए हादसे की जानकारी फैंस को दी है। 

मौत का सामना करके पहुंची रश्मिका 

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना मुंबई से हैदराबाद जा रही थी परंतु इसी दौरान फ्लाइट में कुछ खराबी हो गई। इसके बाद फ्लाइट की इमरेजंसी लैंडिंग करवाकर उन्हें दूसरी फ्लाइट में बाकी पैसेंजर्स के साथ हैदराबाद भेजा गया। इस बात का जिक्र खुद रश्मिका ने फैंस के साथ किया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में फैंस को बताया कि - 'सिर्फ आपकी जानकारी के लिए इस तरह हम आज मौत से बचे गए।' रश्मिका की इस तस्वीर में उनके चेहरे पर स्माइल भी दिख रही है। फ्लाइट में उनके साथ एक्ट्रेस श्रद्धा दास भी मौजूद थी। दोनों ही फ्लाइट के अंदर से पोज देती हुई दिख रही हैं। वैसे अब रश्मिका बिल्कुल सेफ है लेकिन उनकी यह तस्वीर देख फैंस के बीच काफी हलचल मच गई। हर कोई उनकी बेहतर सेहत की दुआ मांगता हुआ दिख रहा है। 

फ्लाइट की करवानी पड़ी एमरजेंसी लैंडिंग 

आपको बता दें कि रश्मिका जिस फ्लाइट में मौजूद थी, उसकी एमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। एयरलाइन कंपनी के स्पोक्स पर्सन ने कहा कि - 'उड़ान भरने के कुछ समय बाद 17 फरवरी को मुंबई से हैदराबाद तक चलने वाली विस्तारा की फ्लाइट UK531 में एक तकनीकी खराबी का पता चला। एहतियाती कदम उठाते हुए स्टैंडर्ड ओपरेटिंग प्रोसिजर के अंतगर्त पायलटों ने वापस लौटने का फैसला किया और फ्लाइट को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित तौर पर लैंड करवाया गया। फ्लाइट को फिर से उड़ान भरने के लिए पहले उस प्लेन की जांच की गई। इसी बीच एक वैक्लपिक एयरक्राफ्ट की व्यवस्था की गई जो हैदराबाद जाने के लिए कुछ ही देर बाद रवाना हो गया। कस्टमर्स को कोई भी तकलीफ न हो उन्हें समय पर खाना पानी मिल जाए सभी असुविधा को कम करने के लिए सभी कोशिश किए गए। हम अपने पैसेंजर्स को हुई हर असुविधा के लिए खेद है। विस्तारा में हमारे ग्राहकों और क्रू की सुरक्षा हमारे लिए बहुत जरुरी है।' 

'एनिमल' में दिखी थी रश्मिका 

वहीं अगर बात रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट की करें तो आखिरी बार वह फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ नजर आई थी। इस फिल्म में उनके साथ बॉबी देअोल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी भी अहम किरदारों में दिखे थे। फिल्म में रश्मिका और रणबीर की कैमिस्ट्री फैंस ने काफी पसंद भी की थी। अब एक्ट्रेस जल्द ही 'पुष्पा' के सीक्वेल में दिखने वाली हैं। 

Content Writer

palak