इस एक्टर पर आया रश्मिका मंदाना का दिल, विजय देवरकोंडा को छोड़ इसे कर रही हैं डेट

punjabkesari.in Saturday, Apr 01, 2023 - 05:45 PM (IST)

बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना आए दिन अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। एक्ट्रेस का नाम काफी समय से साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा से जोड़ा जा रहा है। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद भी है। हालांकि दोनों ने इस बात पर आज तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अब हाल में ही रश्मिका को लेकर सामने आई नई खबरों की मानें तो एक्ट्रेस तेलुगु एक्टर  बेलमकोंडा साई श्रीनिवास को डेट कर रही हैं। 

कई बार साथ में आ चुके हैं नजर 

एक नामी वेबसाइट की मानें तो एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और बेलमकोंडा साई श्रीनिवास इन दिनों कई बार पब्लिकली स्पॉट किए जा चुके हैं। इसी कारण दोनों के अफेयर की सुर्खियां हवा ले रही हैं। इसके अलावा सच्चाई यह भी है कि दोनों एक-दूसरे का काफी पसंद भी करते हैं। 

एयरपोर्ट में दिखे थे साथ में 

रश्मिका और बेलामकोंडा साई श्रीनिवास हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर भी स्पोर्ट हुए थे। दोनों ने इस दौरान पैपाराजी को भी दिए थे। इस दौरान दोनों ने पहली बार साथ में फोटो खिंचवाई थी। इसके अलावा दोनों पॉपुलर अवॉर्श शोके रेड कॉर्पेट पर भी साथ में नजर आ चुके हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BELLAMKONDA SAI SREENIVAS (@bellamkondasreenivas.fc)

क्या विजय देवरकोंडा से हो चुका है ब्रेकअप 

वहीं सूत्रों की मानें तो दोनों एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। ऐसे में यह अफवाहें विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के फैंस के लिए काफी शॉकिंग हो सकती हैं। फैंस को लग रहा है कि क्या दोनों का सच में ब्रेकअफ हो गया है। भले ही दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को नहीं कबूला परंतु अफवाह थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

वहीं एक्ट्रेस रश्मिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस बीती रात आईपीएल के इनऑगरेशन इवेंट में परफॉर्म करती दिखी थी। इसके अलावा अब वह जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल' में दिखने वाली हैं। 

 

Content Writer

palak