नेशनल क्रश रश्मिका कर रही हैं विजय देवरकोंडा को डेट, तस्वीरें देख फैंस ने लगाया अंदाजा

punjabkesari.in Wednesday, Jan 04, 2023 - 06:08 PM (IST)

साउथ इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा और नेशनल क्रश के नाम से दिलों में जगह बनाने वाली रश्मिका फैंस से लाइमलाइट ले ही लेती हैं। एक्टर की नैचुरल ब्यूटी फैंस को काफी पसंद आती है। इन दिनों एक्ट्रेस एक बार फिर से लाइमलाइट का हिस्सा बना हुई हैं लेकिन इस बार रश्मिका का सुर्खियों में बनने का कारण है उनके रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा। दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह दोनों रिलेशनशिप में है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

शेयर की तस्वीरें 

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने हाल में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस वेकेशन्स का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते रश्मिका ने कैप्शन में लिखा - 'हैलो 2023।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

वहीं विजय देवरकोंडा ने भी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह पुल में पोज देते हुए दिख रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा कि - 'साल जहां हम सभी के पास ऐशे पल थे, जब हम जोर से हंसे, चुपचाप रोए, अपने गोल्स को पीछे किया, कुछ जीते, कुछ हारे। हमें हर चीज सेलिब्रेट करनी चाहिए, क्योंकि यही जीवन है हैप्पी न्यू ईयर मुझे चाहने वालों को ये साल आप सभी के लिए अच्छा रहे।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

 फैंस ने लगाए रिलेशनशिप के कयास 

विजय और रश्मिका की यह तस्वीरें देखने के बाद फैंस दोनों के रिलेशनशिप की कयास लगा रहे हैं। 

एक यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'कुछ तो पक रहा है।' 

PunjabKesari

अन्य यूजर ने कमेंट में सलाह देते हुए कहा कि - 'जाओ यार शादी कर लो, तुम दोनों साथ में बहुत ही अच्छे लगते हो।' 

PunjabKesari

एक ने लिखा कि  - 'कुछ तो गड़बड़ है दया' 

PunjabKesari

पहले भी दिख चुके हैं साथ में 

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका साथ में दिखे हैं। दोनों को मालदीव्स में भी एक साथ ही वेकेशन्स मनाते देखा गया था। उस दौरान भी दोनों ने एक-दूसरे के साथ कोई तस्वीर शेयर नहीं की थी। कपल्स की तरफ से रिलेशनशिप को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी नहीं की गई है। परंतु कुछ समय पहले विजय देवरकोंडा ने एक शो के दौरान बोला था कि वह रश्मिका के साथ एक बहुत ही अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static