मोटापे को लेकर ट्रोल हुई रश्मि देसाई, लोग बोले- ये खुद का वजन संभाल रही है या लहंगे का

punjabkesari.in Wednesday, Apr 24, 2024 - 07:46 PM (IST)

बिग-बॉस फेम और टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रश्मि देसाई को भला कौन नहीं जानता होगा। भले ही पर्दे से दूर हैं लेकिन आज भी वह लोगों के दिलों में राज करती हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हे निशाने पर लेना का मौका नहीं छोड़ते हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने बढ़ते वजन को लेकर   ताने सुनने को मजबूर है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


रश्मि देसाई ने लंबे समय तक टीवी पर राज किया था, पर  बढ़ते वजन की वजह से उन्हें  इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया था। हालांकि उन्होंने अपने वजन पर काबू पा लिया था, पर एक बार फिर वह वजन उनके जी का जंजाल बनता दिखाई दे रहा है। कल आरती सिंह की संगीत सेरेमनी में बाकी सेलेब्स के साथ रश्मि भी शामिल हुई, जहां उनका बोल्ड लुक देखने को मिला।


अपने फैशनेबल लुक्स के लिए पसंद की जाने वाली रश्मि इस दौरान हैवी लहंगे में बेहद प्यारी लग रही थी। गुलाबी रंग के लहंगे के साथ डीप नेक ब्लाउज एक्ट्रेस के लुक को बोल्ड बनाने का काम कर रहा था। गले में प्यारा-सा नेकपीस, ब्रेसलेट और बड़ी बड़ी रिंग में वह एकदम राजकुमारी लग रही थी। हालांकि इस दौरान उनका वजन थोड़ा बड़ा हआ दिखाई दिया।


बस फिर क्या था रश्मि की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- दूसरों की बॉडी शेमिंग करने वाली था अब देखो क्या हाल हो गया है। एक अन्य ने लिखा- इसे समझ नहीं आ रहा है कि ये खुद को वजन संभाले या लहंगे का। लोगों ने सवाल किया कि इस तरह के कपड़े पहनने ही क्यों जो संभाले नहीं जा सकते। इसी बीच रश्मि की तारीफ करने वालों की भी कोई कमी नहीं थी।
 

Content Writer

vasudha