टूटा एक और रिश्ता, शादी के 6 साल बाद पत्नी से तलाक लेंगे  रैपर रफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jun 24, 2022 - 10:47 AM (IST)

बॉलीवुड जगत से इन दिनों रिश्ते टूटने की खबरें सामने आ रही हैं।  बीते दिनों अभिनेता सोहेल खान और उनकी पत्नी के तलाक की खबरों के बाद अब  रैपर रफ्तार का रिश्ता भी टूटने की कगार पर पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि शादी के 6 साल बाद वह पत्नी कोमल वोहरा से तलाक लेने जा रहे हैं। 

खबरों के मुताबिक  रफ्तार ने पत्नी से तलाक के लिए अर्जी डाली है। बताया जा रहा है कि रैपर और उनकी पत्नी ने 2020 में ही तलाक का फैसला ले लिया था, लेकिन कोरोना के चलते इसमें देरी हो गई। अब दोनों 6 अक्टूबर 2022 को ऑफिशयली एक दूसरे से अलग हो जाएंगे। माना जा रहा है कि रफ्तार लंबे वक्त से अपनी पत्नी से दूरी बनाए हुए थे।

 हालांकि अभी तक रफ्तार और उनकी पत्नी का इन खबरों पर किसी भी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है और अपनी शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। दोनों ने एक-दूसरे को करीब 5 साल तक डेट किया था और 2016 में शादी कर ली थी 


बताया जा रहा है कि  दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों में पहले दोस्ती हुई और एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया।   रफ्तार ने एक तस्वीर शेयर कर अपनी शादी की जानकारी फैंस को दी थी,  अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा था- मैंने सोलमेट से शादी की। अब तलाक की खबर सुनकर फैंस का दिल टूट गया है। 

रफ्तार ने 2019 में रियलिटी शो हसल, डांस इंडिया डांस और रोडीज को जज करना शुरू किया। रोडीज के तीन सीजन में उन्हें एक गैंग लीडर के रूप में देखा गया था। वहीं कोमल की बात करें तो वह करन और कुणाल वोहरा की बहन हाेने के साथ- साथ इंटीरियर डिजाइनर भी है। 
 

Content Writer

vasudha