पत्नी से अलग रह रहे हैं बादशाह, क्या टूटने की कगार पर पहुंची सिंगर की शादी?

punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2020 - 01:41 PM (IST)

बॉलीवुड सिंगर व रैपर बादशाह इन दिनों फिर से सुर्खियों में है। इस बार वह अपने लेटेस्ट गाने को लेकर नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। खबरों की माने तो बादशाह और उनकी पत्नी जैस्मीन के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। कहा जा रहा है कि बादशाह और जैस्मीन के बीच पिछले काफी समय से तनाव चल रहा है। खबरों के मुताबिक, दोनों अलग-अलग रह रहे हैं।

टूटने की कगार पर पहुंची बादशाह की शादी

सूत्रों की माने तो लॉकडाउन के समय से ही जैस्मीन पंजाब में ही दूसरी जगह पर रह रही हैं। वही उनके एक करीबी ने बताया कि दोनों के झगड़ा हुआ हैं जो जल्द ही सुलझ जाएगा। हर कपल की लाइफ कुछ उतार-चढ़ाव से गुजरती है। इस वक्त बादशाह और उनकी पत्नी जैस्मीन भी उसी दौर से गुजर रहे हैं। वही बादशाह की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया। खबरों की माने तो दोनों की शादी को 8 साल हो चुके हैं। वही बादशाह अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कभी बात नहीं करते और ना ही अपनी बीवी के साथ कभी कोई तस्वीर शेयर करते हैं।

एक बेटी के पिता हैं बादशाह

बादशाह एक बेटी के पिता हैं। बादशाह और जैस्मीन की एक बेटी जैसमी ग्रेस मासिह सिंह है, जिसका जन्म 11 जनवरी, 2017 को हुआ। बॉलीवुड रैपर बादशाह का रियल नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। 31 वर्षीय बादशाह सिंगिंग में आने से पहले एक IAS ऑफिसर बनना चाहते थे लेकिन अब उनके गानों की पूरी दुनिया दीवानी है। बादशाह अपने गीत "कर गए चुल्ल" के लिए फेमस है। भले ही बादशाह का बचपन गरीबी में बिता हो लेकिन अब उनके पास दौलत और शोहरत की कोई कमी नहीं है। आज वे 1 गाने के करीब 1 करोड़ रुपए लेते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BADSHAH (@badboyshah)

खबरों के मुताबिक, बादशाह 10 मिलियन डॉलर प्रॉपटी के मालिक है। उनका दिल्ली में अपना घर हैं जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपए बताई जाती है। यही नहीं, बादशाह खुद एक कपड़े की कंपनी के मालिक है, जिसका नाम बैडफिट है। बादशाह लग्जरी कारों के भी शौकीन हैं। उनके पास  Rolls Royce Wraith है जिसे उन्होंने 6.4 करोड़ में खरीदा है। इसी के साथ उनके पास एक जीप भी है जिसकी कीमत 72 लाख रुपए है।

बादशाह के पास जूतों की भी अच्छी कलैक्शन है। उनके पास लगभग 500 जूते हैं, जिनकी कीमत 1.5 करोड़ रुपए है। वही साल 2018 में बादशाह की सालाना इनकम  10.5 करोड़ रुपये थी। 2018 में उन्होंने Afterhours नाम से अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस भी लॉन्च किया। खैर, हम यही उम्मीद करते हैं कि बादशाह की शादीशुदा लाइफ में जल्द ही खुशियां वापिस लौट आए।
 

Content Writer

Priya dhir