पत्नी के लिए कार का दरवाजा खोलकर रणवीर ने जीत लिया दिल, पर दीपिका से क्यों नाराज हुए लोग?

punjabkesari.in Monday, Jul 31, 2023 - 07:04 PM (IST)

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बॉलीवुड की सबसे क्यूट जोड़ी कहना गलत नहीं होगा। ये दोनों व्यवहार में जितना एक दूसरे से अलग हैं उतना ही एक दूसरे के बेहद करीब हैं। इन दोनों की खास बात यह है कि ये अपने प्यार का इजहार करने में परहेज नहीं करते हैं। हाल ही में  रणवीर ने एक बार फिर दिखा दिया कि वह शानदार एक्टर होने के साथ- साथ बेस्ट हसबैंड भी हैं। 


दरसअल 30 जुलाई को दीपिका और रणवीर को मुंबई में मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के शोरूम के बाहर देखा गया। इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा गया कि रणवीर पहले कार से निकलते हैं और फिर अपनी लेडी लव के लिए कार का दरवाजा खोलते हैं। उनके इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया।

 

इस जोड़ी की केमिस्ट्री  लोगों को बेहद पसंद आती है। वहीं इनके लुक की बात करें तो रणवीर सफेद टी-शर्ट के साथ सफेद पैंट और जूते पहने नजर आए साथ में  टोपी उनके लुक को शानदार बना रही थी।  एक्ट्रेस व्हाइट टॉप और ब्लू डेनिम और फ्लैट्स में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। शोरूम के अंदर जाने से पहले यह जोड़ा पोज देने के लिए भी रूका।

इस वीडियो को लेकर लोगों की अलग- अलग राय है। जहां कुद लोग रणवीर की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं दीपिका की आलोचना भी कर रहे हैं। दरसअल दीपिका तब तक कार से बाहर नहीं निकली जब तक रणवीर दरवाजा खोलने नहीं आए। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- "यह तथ्य कि वह किसी के दरवाजा खोलने का इंतजार कर रही थी, मुझे बहुत गुस्सा आया।" एक अन्य यूजर ने लिखा- ये सेलेब्स कैमरे के सामने अच्छा बनने के लिए ये सब करते हैं। 

Content Writer

vasudha