फैशन के मामले में रणवीर सिंह के नाना जी ने एक्टर को पछाड़ा

punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2020 - 06:26 PM (IST)

बाॅलीवुड एक्टर रणबीर सिंह अपने फैशन सेंस और लुक को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इसके अलावा वह अपने मस्तमौला मिजाज और बेहतरीन एक्टिंग के लिए भी पहचाने जाते हैं। रणवीर कभी भी अपने कपड़ों के साथ अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट करना नहीं छोड़ते। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि रणवीर सिंह को विरासत में फैशन सेंस विरासत में मिली है। चलिए आपको बताते हैं आखिर कैसे...

रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर किसी और की नहीं बल्कि उनके नाना जी की है। शेयर की गई तस्वीर में एक्टर के नाना जी स्टाइलिश लुक में दिखाई दे रहे हैं। वह चौड़े फ्रेम और गोल्डन चेन वाला चश्मा पहने हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर के नाना जी की ये तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है। रणवीर ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'नाना जी।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Nana-G 💸 @shaunak_hingorani @queen.saum @riticulousness

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on Aug 25, 2020 at 8:21pm PDT

 

वहीं अगर बात करें रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द ही फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म भारत के साल 1983 में क्र‍िकेट वर्ल्‍ड कप जीतने पर बनाई गई है। इसके अलावा वह फिल्म 'तख्त' और 'जयेश भाई जोरदार' में भी दिखाई देंगे।

Content Writer

Bhawna sharma