तलाक की खबरों पर रणवीर ने लगाया Fullstop, दीपिका संग शेयर की प्यारी सी तस्वीर

punjabkesari.in Monday, Jul 10, 2023 - 06:32 PM (IST)

बॉलीवुड के हैंडसम मैन यानी की रणवीर सिंह ने कुछ दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया है। ऐसे में एक्टर के बर्थडे पर उनकी लवली वाइफ दीपिका पादुकोण ने कोई पोस्ट शेयर नहीं की थी जिसके बाद फैंस ने कयास लगा लिए थे कि कपल का तलाक होने वाला है। वहीं अब इन सभी के बीच एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दीपिका के साथ एक तस्वीर शेयर करके फैंस के मुंह पर ताला लगा दिया है। रणवीर की यह स्टोरी देखने के बाद फैंस समझ गए हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है।

प्यारी सी तस्वीर ने जीता दिल

रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों एक शिप की खिड़की से बाहर झांकते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन दिया कि- 'सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया इतनी प्यारी बर्थडे विशेज के लिए।' इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं।इससे यह साफ कयास लगाया जा सकता है कि दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। 

साथ में मनाया था बर्थडे

कुछ दिन पहले रणवीर और दीपिका अलीबाग से मुंबई वापिस आते भी नजर आए थे। उन्हें पैपराजी ने एक लग्जरी गाड़ी में बैठे हुए देखा था। वहीं इस दौरान फ्रंट सीट पर रणवीर पीछे से दीपिका के साथ बात करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो में बताया गया था कि कपल अलीबाग में बर्थडे मनाकर मुंबई लौटा है। 

रणवीर के लिए लकी चार्म है दीपिका 

रणवीर और दीपिका ने 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी रचा ली थी। दोनों की शादियां एक आलीशान शादियों के तौर में गिनी जाती हैं। दोनों एक साथ 'रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत' और '83' में नजर आ चुके हैं। रणवीर सिंह कई बार दीपिका को अपना लकी चार्म भी बता चुके हैं। 

 

Content Writer

palak